विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के ऐलनाबाद में युवक पर जानलेवा हमला, तलवार से वार कर किया घायल; मामला दर्ज

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:12 PM (GMT+05:30)

ऐलनाबाद में एक युवक पर तलवार से हमला कर घायल करने का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें सुखदेव नायक और उसके साथियों पर आरोप है।

हरियाणा के ऐलनाबाद में युवक पर जानलेवा हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

हरियाणा के ऐलनाबाद में युवक पर जानलेवा हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. प्रवीण पर तलवार से हमला, ऐलनाबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया

  2. हमलावरों ने रास्ता रोककर मारपीट की, गर्दन पर वार का प्रयास

  3. ममेरां कलां मेले से राम अवतार की मोटरसाइकिल चोरी हुई

जागरण संवाददाता, ऐलनाबाद। वार्ड नंबर एक निवासी प्रवीण ने पुलिस को शिकायत देकर ममेरां निवासी सुखदेव नायक और उसके साथियों पर रास्ता रोककर हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर की देर रात वह अपनी मां को जागरण से लेने के लिए पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सुखदेव नायक और उसके कुछ साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि सुखदेव ने तलवार से उसके सिर पर वार किया। इसके बाद अन्य आरोपितों ने भी उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दोबारा गर्दन पर वार करने का प्रयास किया गया, जिसे बचाने के दौरान उसके हाथ पर चोट लगी।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित होने लगे, जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर प्रवीण का भाई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचा और उसे सरकारी अस्पताल ऐलनाबाद में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सिरसा रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार करवाया गया। प्रवीण ने शिकायत में आरोपितों पर पहले धमकी देने का आरोप भी लगाया है।