Move to Jagran APP

बिजली और पानी की आपूर्ति होगी प्रभावित

720 निजी बसों को सरकारी बेड़े में शामिल किए जाने के विरोध में

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 01:55 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 01:55 PM (IST)
बिजली और पानी की आपूर्ति होगी प्रभावित
बिजली और पानी की आपूर्ति होगी प्रभावित

जागरण संवाददाता, सिरसा : 720 निजी बसों को सरकारी बेड़े में शामिल किए जाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा की जा रही चार दिन और आगे बढ़ा दी गई है। हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में दूसरे विभागों के कर्मचारी भी उतर आए है। कर्मचारियों ने मंगलवार से दो दिन की हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से बिजली, पानी की आपूर्ति संबंधी समस्या खड़ी हो सकती है इसके अलावा सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक कार्य व सरकारी विभागों में कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार सायं को सिरसा पहुंचेंगे तथा बुधवार प्रात: आयोजित होने वाली मैराथन में भी भाग लेंगे। ऐसे में पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहेगा।

loksabha election banner

सर्व कर्मचारी संघ नेता लछमन दास चलाना एवं प्रेस प्रवक्ता राजेश भाकर ने बताया कि रोडवेज की तालमेल कमेटी लगातार दो सप्ताह से निजीकरण व अन्य मुद्दों को लेकर हड़ताल पर है। वहीं हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लागू करने की बजाय दमनात्मक जैसे ठोस कदम सरकार उठाकर कर्मचारियों के आंदोलन को दबाना चाहती है। सर्व कर्मचारी संघ ने फैसला लिया है कि रोडवेज कर्मचारी की मांगें पूरी नही होती तब तक सर्व कर्मचारी संघ का आन्दोलन जारी रहेगा। प्रवक्ता राजेश भाकर ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी की रोहतक में आयोजित बैठक में 30-31 अक्टूबर को रोडवे•ा कर्मचारियों के समर्थन में पूरे प्रदेश में सभी विभागों के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। इन विभाग के कर्मचारी रह सकते हैं हड़ताल पर

- बिजली बोर्ड

- जन स्वास्थ्य विभाग

- शिक्षा विभाग

- मार्केट कमेटी बोर्ड

- नगर पालिका

- दमकल विभाग

- आशा वर्कर

- मिड डे मील व अन्य विभाग। कर्मचारियों की संभावित हड़ताल को देखते हुए निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। उम्मीद है आउटसोर्सिंग वाले कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जाएंगे। इसके अलावा एचईएसएल व ठेकेदार के कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने के लिए कहा गया है। हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होने देंगे।

- एमआर सचदेवा, एसई, बिजली बोर्ड हमारे कर्मचारी हड़ताल में भाग नहीं लेंगे। अगर कोई कर्मचारी हड़ताल में शामिल होता भी है तो शहर में पेयजल आपूर्ति आम दिनों की भांति जारी रहेगी। सुबह शाम रोजाना की भांति पेयजल आपूर्ति दी जाएगी।

- आरके शर्मा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.