Move to Jagran APP

स्मॉग से बचाव के लिए विद्यार्थियों को बांटे मास्क

दैनिक जागरण के पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण को बचाएंगे अभियान के

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 11:46 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 11:46 PM (IST)
स्मॉग से बचाव के लिए विद्यार्थियों को बांटे मास्क
स्मॉग से बचाव के लिए विद्यार्थियों को बांटे मास्क

संवाद सूत्र, बड़ागुढ़ा : दैनिक जागरण के पराली नहीं जलाएंगे, पर्यावरण को बचाएंगे अभियान के तहत शुक्रवार को गांव शेखूपुरिया स्थित राजकीय उच्च स्कूल के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। स्कूल मुखिया नरेश कुमार ग्रोवर ने कहा कि दैनिक जागरण की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण बचाएंगे अभियान चलाया हुआ है। पराली न जलाकर अन्य तरीकों को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने के बाद उठने वाले धुआं से आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होती है। इससे खेतों में आग लगाने के बाद मित्र कीट मर जाते हैं। इसलिए पराली न जलाकर अन्य तरीकों को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है। इससे पहले सभी विद्यार्थियों को स्मॉग व वायु प्रदूषण से बचाने के लिए मास्क बांटे गये। सरपंच रमेश कुमार ने कहा कि दैनिक जागरण की ओर से चलाई गई मुहिम पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण बचाएंगे को भी सराहना प्रयास है। इस मुहिम से सभी लोगों को जुड़ना चाहिए। पराली जलाने वालों पर रखी जा रही है नजर कृषि विभाग के कृषि विकास अधिकारी बड़ागुढ़ा डा. मनोहर चौधरी ने बताया कि पराली जलाने से उठने वाले धुआं से आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होती है। जिला प्रशासन ने पराली जलाने पर सख्ती बरती जा रही है। पराली जलाने वालों पर जुर्माना व एफआइआर दर्ज करवाई जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.