Move to Jagran APP

जात-पात से ऊपर उठकर विकास की सोच रखते है दुष्यंत चौटाला : दिग्विजय चौटाला

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने कहा है कि दुष्यंत चौट

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 04:56 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 04:56 PM (IST)
जात-पात से ऊपर उठकर विकास की सोच रखते है दुष्यंत चौटाला : दिग्विजय चौटाला
जात-पात से ऊपर उठकर विकास की सोच रखते है दुष्यंत चौटाला : दिग्विजय चौटाला

जागरण संवाददाता, सिरसा: इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने कहा है कि दुष्यंत चौटाला की बढ़ती लोकप्रियता व बढ़ते ग्राफ से सभी पार्टियां इनेलो, कांग्रेस व भाजपा घबरा गई है व घबराकर इनेलो, कांग्रेसी व भाजपा के नेता हाथ मिला सकते है। ये सभी मिलकर एक उभरते हुए नौजवान को रोकना चाहते है। लेकिन प्रदेश की जनता आज पूरी तरह से सांसद दुष्यंत चौटाला व जननायक जनता पार्टी के साथ है। क्योंकि दुष्यंत की सोच विकास व प्रगति की है। जात-पात से ऊपर उठकर सबका विकास करने की। दिग्विजय चौटाला ने रानियां हलका के गांव झोरड़ रोही, ढाणी 400, झोतड़, शेखुपुरिया, खारियां में जनसभाओं की सम्बोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि युवा रोजगार पाने के लिये अपनी जान जोखिम मे डालकर सफर कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा की जींद रैली ने भविष्य के हरियाणा की नींव रख दी है। यह ऐसी पहली रैली है जिसमे जनता अपनी इच्छा से पहुंची। आज 36 बिरादरी के लोग जेजेपी को सता दिलाना चाहते है।अब हरियाणा में किसान, कमेरे, दलित, पिछडो के उत्थान,महिलाओं को सुरक्षा, युवाओं को रोजगार देने व शिक्षा के उत्थान की सरकार बनाएंगे। षड़यंत्र के तहत पार्टी से निकला

हमनें इनेलो नहीं छोड़ी, बल्कि एक षड़यंत्र रचकर दुष्यंत व मुझे निकाला गया, जिसका मकसद पार्टी पर कब्जा करना था। यहां तक की 10 साल की सजा काट रहे डा. अजय ¨सह चौटाला को भी निकाल दिया गया। जिसकी सजा जनता इन लोगों को देगी। उन्होंने कहा कि हम दोनों भाइयों को तो सीमित करके रखने की लगातार कोशिश की गई, रानियां हलका तक में हमें आने से रोका गया। इस मौके पर पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज, अमीर चावला, अजब औला, कुलदीप करीवाला, मदन शर्मा, राजेन्द्र बनसुधार, गुरमंगत ¨सह, हरदीप नकौडा, रणजीत कंबोज, सुखविन्द्र ¨सह, हरप्रीत साहुवाला, योगेश शर्मा, हर¨वदर चैयरमेन, सुखमंदर ¨सह, इंदरपाल फतेहपुरिया, प्रेम कुकरेजा, जगजीत ¨सह, मनदीप ¨सह, गुरतेज ढिल्लों, राणा चीमा, अवतार, अजमेर बराड़ आदि मौजूद रहे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.