Move to Jagran APP

दिग्विजय चौटाला ने दी चाचा अभय को चुनौती, दुष्यंत के सामने चुनाव लड़ कर देख लें

दिग्विजय चौटाला ने चाचा अभय को चुनौती दी कि वह दुष्यंत के सामने चुनाव लड़ लें, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 12:10 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 12:10 PM (IST)
दिग्विजय चौटाला ने दी चाचा अभय को चुनौती, दुष्यंत के सामने चुनाव लड़ कर देख लें
दिग्विजय चौटाला ने दी चाचा अभय को चुनौती, दुष्यंत के सामने चुनाव लड़ कर देख लें

जेएनएन, सिरसा। दिग्विजय सिंह चौटाला ने अपने चाचा और नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा, चाचा अभय चौटाला हमारी चिंता क्यों करते हैं? डबवाली में लोगों को फोन कर डराते-धमकाते क्यों हैं? वह दुष्यंत के सामने चुनाव लड़ लें, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। दुष्यंत तो कहीं से भी लड़ लें लाखों वोटों से जीतेंगे।

loksabha election banner

जींद रैली के लिए निमंत्रण देने पहुंच दिग्विजय यहां अपने निवास पर पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा, नौ दिसंबर को जींद में नई पार्टी का उदय होगा। यह रैली प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी। अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह हमारी चिंता क्यों करते हैं, अपनी चिंता करें। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा और रामपाल माजरा कांग्रेस में जाने वाले हैं, उनकी चिंता करें। उनके पास एक भी लोकसभा का कैंडिडेट नहीं है जो अपनी जमानत बचा सके।

केजरीवाल की तारीफ

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दुष्यंत की तारीफ करने पर दिग्विजय ने कहा कि दोनों का मोटो एक है, दोनों स्वच्छ राजनीति के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए हम लोगों को अपने साथ जोड़ेंगे। किसी दल  से गठबंधन करने का कोई औचित्य नहीं है। हम सभी सीटों पर चुनाव लडऩे में सक्षम हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.