2200 नशीली गोलियों समेत देसूजोधा का झोलाछाप चिकित्सक काबू
सीआइए डबवाली ने एक झोलाछाप चिकित्सक को नशे में प्रयोग होने वाली 2200 गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान देसूजोधा गांव निवासी गुरदास सिंह (40) के रूप में हुई है।
सहयोगी, डबवाली : सीआइए डबवाली ने एक झोलाछाप चिकित्सक को नशे में प्रयोग होने वाली 2200 गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान देसूजोधा गांव निवासी गुरदास सिंह (40) के रूप में हुई है। आरोपित घर पर दुकान खोलकर मेडिकल प्रैक्टिस करता है। पुलिस के अनुसार उपरोक्त गोलियां 8 डिब्बों में थी। सीआइए की टीम एएसआइ राजबीर सिंह गश्त पर थी। देसूजोधा-मांगेआना कच्चे मार्ग पर आरोपित को धर दबोचा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह करीब पांच-छह माह से नशे का धंधा कर रहा है। गोलियां आसाखेड़ा गांव निवासी राजेश से खरीदी थी। 2200 गोलियों के बदले 14 हजार रुपये उसे अदा किए थे। पुलिस ने उपरोक्त मामले में राजेश के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। देसूजोधा पुलिस चौकी प्रभारी जयपाल ने बताया कि आरोपित गुरदास को ड्यूटी मजिस्ट्रेट न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) प्रदीप कुमार की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।