माडल प्रदर्शनी में अव्वल रहे अवतार व ऋषि को डीईओ ने किया सम्मानित
जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी-2021 में राज्य
सिरसा (विज्ञप्ति) : जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी-2021 में राज्य स्तर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागुढ़ा के 12वीं कक्षा के छात्र अवतार सिंह ने ऐतिहासिक विकास उपविषय में स्मार्ट जैक प्रोजेक्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर के छात्र ऋषि ने गणितीय माडलिग उप विषय में प्रोजेक्ट मीन वेल्यू थ्योरम में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार ने छात्रों की उपलब्धि पर अवतार सिंह को 2100 रुपये व ऋषि को 1000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ डा. मुकेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ नीरज पाहुजा, बड़ागुढ़ा प्रधानाचार्य बलदेव सिंह, प्रवक्ता प्रभात कुमार, प्रधानाचार्य अशोक कुमार व प्रवक्ता विम्मी गोयल उपस्थित थे।