Move to Jagran APP

सत्ता के नशे में चूर भाजपा को किसी वर्ग की फिक्र नहीं : दीपेंद्र

संवाद सहयोगी, डबवाली : रोहतक के सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस महिला आर

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 05:40 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 02:59 AM (IST)
सत्ता के नशे में चूर भाजपा को किसी वर्ग की फिक्र नहीं : दीपेंद्र
सत्ता के नशे में चूर भाजपा को किसी वर्ग की फिक्र नहीं : दीपेंद्र

संवाद सहयोगी, डबवाली : रोहतक के सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल को समर्थन करती है। यूपीए सरकार के समय कांग्रेस संसद में बिल पास करना चाहती थी। लालू, आरजेडी, समाजवादी पार्टी तथा अन्य सहयोगी दलों की वजह से अक्षम हो गई थी। लेकिन पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सक्षम है।

loksabha election banner

दीपेंद्र मंगलवार को डबवाली में कांग्रेस कार्यकर्ता इंद्रप्रीत ¨सह मोंगा के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी ¨सह तथा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमित सिहाग मौजूद थे। कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा को किसी वर्ग की परवाह नहीं है। इससे जनता में काफी रोष व्याप्त है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में छह माह का समय शेष रह गया है। भाजपा के साढ़े चार साल के कार्यकाल में धान का मुनाफा महज 41 फीसद बढ़ा है, जिस पर भाजपाईयों का नाचने को मन कर रहा है। जबकि यूपीए-1 में 62 फीसद तथा यूपीए-2 में 66 फीसद मुनाफा हुआ था। उन्होंने कहा कि दोबारा सत्ता पाने के लिए भाजपा किसानों पर फोकस किये हुए हैं। तभी तो कर्नाटक में महज 36 घंटे की भाजपा सरकार ने एकमात्र बिल किसानों की कर्ज माफी का पास किया। अगर भाजपा की नीयत साफ है तो हरियाणा में किसानों के कर्जे माफ करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पहली कलम से किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूर्व सीएम भूपेंद्र ¨सह हुड्डा जनक्रांति रथ यात्रा कर रहे हैं। पानीपत, पलवल, मेवात के बाद यह यात्रा 22 जुलाई को टोहाना पहुंचेगी। वहां बड़ी रैली रखी गई है। पूरे सिरसा संसदीय क्षेत्र के लोग रैली में शामिल होंगे।

कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर इस्तीफा दे सरकार

सीबीआइ की चार्जशीट में जाट आंदोलन के समय ¨हसा के कांग्रेस कनेक्शन के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि सीबीआइ की रिपोर्ट में यह कहीं नहीं लिखा कि इसमें कांग्रेस का हाथ था। चार्जशीट में व्यक्तिगत नाम होंगे। वे लोग किसी भी पार्टी से संबंधित हो सकते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश ¨सह पर आधारित आयोग ने जाट आंदोलन के दौरान ¨हसा का दोषी सीएम तथा भाजपा नेताओं को बताया है। आयोग का गठन खुद भाजपा सरकार ने किया था। छह माह हो गये रिपोर्ट पेश किये, सरकार को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा ने सर्विस सेल्ज सेंटर के जरिये दी नौकरियां

सांसद दीपेंद्र हुड्डा के अनुसार भाजपा ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के नाम पर सर्विस सेल्ज सेंटर खोल रखा था। यहां किरयाने की दुकान की तरह नौकरियों के मूल्य की सूची लगी हुई थी। पंचकुला कोर्ट में सीबीआइ ने चार्जशीट में साफ लिखा है कि 60 फीसद नौकरियां बेची गई थी। जबकि कांग्रेस राज में एचपीएससी के चेयरमैन डीपी वत्स ने पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया। जिसके आधार पर भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया। सरकार के खिलाफ भी मुंह खोल लिया करें अभय चौटाला

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में इनेलो-भाजपा एक साथ मिलकर चल रहे हैं। पहली बार ऐसा जेल भरो आंदोलन देखने को मिल रहा है, यहां आंदोलन के नाम पर इनेलो कार्यकर्ता इकट्ठे होते हैं। सरकार के इशारे पर पर एसपी स्तर के अधिकारी मंच पर पहुंचते हैं। उन्हें मेहमानों की तरह फूल मालाएं पहनाई जाती हैं। वे मंच से ही गिरफ्तारी और फिर रिहाई की घोषणा कर देते हैं। कार्यकर्ता तालियां पीटकर घरों को लौट जाते हैं। मेरी अभय ¨सह चौटाला को नसीहत है कि वे भी प्रदेश के बिगड़े हालातों के मद्देनजर सरकार के खिलाफ भी मुंह खोल लिया करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.