उपायुक्त ने विभिन्न संस्थाओं का दौरा कर दी दीपावली की बधाई
दीपावली पर्व के मद्देनजर उपायुक्त प्रभजोत ¨सह ने भाई कन्हैया आश्रम, संस्थ
जागरण संवाददाता, सिरसा: दीपावली पर्व के मद्देनजर उपायुक्त प्रभजोत ¨सह ने भाई कन्हैया आश्रम, संस्था दिशा, आरकेजे श्रवण एवं वाणी निशक्त कल्याण केंद्र एवं हेलन केलर ²ष्टिबाधित विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने इन संस्थाओं के बच्चों एवं महिलाओं का कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर उपायुक्त ने फल, चोकलेट व टॉफी के साथ-साथ बेसहारा महिलाओं व दिव्यांग बच्चों को दीपावली के पर्व को खुशी के साथ मनाने के लिए दिये, मोमबत्ती व तेल भी वितरित किया।
उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और उनके खाने, पीने व अन्य उपलब्ध सुविधाओं बारे पूछताछ की और सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दिशा संस्था की ओर से सुरेंद्र भाटिया, प्रयास संस्था की ओर से ¨प्रसिपल राजेंद्र ¨सह, भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट के प्रधान गुर¨वद्र ¨सह, आरकेजे श्रवण एवं वाणी निशक्त कल्याण केंद सहायक निदेशक रेणु ग्रोवर व बच्चों द्वारा पुष्प व गुलदस्ता भेंट कर उपायुक्त का स्वागत किया। आरकेजे श्रवण एवं वाणी निशक्त कल्याण केंद्र में दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई हैप्पी दीपावली चित्रकारी उपायुक्त को भेंट की गई।