Move to Jagran APP

देश-प्रदेश में कांग्रेस की लहर, बनेगी सरकार: डा. अशोक तंवर

सिरसा हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा है कि द

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 12:14 AM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 06:43 AM (IST)
देश-प्रदेश में कांग्रेस की लहर, बनेगी सरकार: डा. अशोक तंवर
देश-प्रदेश में कांग्रेस की लहर, बनेगी सरकार: डा. अशोक तंवर

जागरण संवाददाता, सिरसा: हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा है कि देश प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और मतदाता का मन बन चुका है। जागरूक मतदाता कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालकर जनविरोधी सत्तासीन भाजपा को सत्ता से उखाड़ने में अहम भूमिका अदा करेंगे और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

loksabha election banner

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नवीन केडिया ने कहा कि पांच साल पहले देश-प्रदेश की जनता को बरगालकर भाजपा ने सत्ता हासिल की थी लेकिन 5 सालों में अपनाई गई कार्यशैली ने भाजपा की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि डा. अशोक तंवर सिरसा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और जीत कर सिरसा की वर्तमान स्थिति में सुधार लाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। केडिया ने कहा कि डा. तंवर सिरसा के सांसद रहते हुए संसदीय क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके है और क्षेत्र की समस्याओं से वाकिफ हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.