कांग्रेस ही व्यापारियों की हितैषी : सरदाना
कांग्रेस के व्यापार प्रकोष्ठ के छह जिलों के प्रभारी एवं प्रदेश उप
जागरण संवाददाता, सिरसा : कांग्रेस के व्यापार प्रकोष्ठ के छह जिलों के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश सरदाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही व्यापारियों की हितैषी है। देश व प्रदेश में जब तक कांग्रेस सत्तासीन रही, व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं आने दी। झूठे वादों के बलबूते सत्ता हथियाने वाली भाजपा पार्टी ने व्यापारियों के व्यापार को खत्म करने का काम किया है। वे एक होटल में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता आनंद बियानी व श्यामलाल मेहता भी मौजूद रहे।
नरेश सरदाना ने कहा कि भाजपा ने व्यापारियों की सुध लेने की बजाए उन्हें तोड़ने का काम किया है। देश व प्रदेश में सबसे अब अधिक टैक्स व्यापारी ही अदा करते है, इसके बावजूद उनके हितों के साथ कुठाराघात हो रहा है, जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में नरेश सरदाना ने कपिल अनेजा को जिलाध्यक्ष, हरीश गर्ग को शहरी उप प्रधान, अनिल शर्मा को जिला महामंत्री व मनीष मेहता को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। जिलाध्यक्ष कपिल अनेजा ने कहा कि वह स्वयं एक व्यापारी है और हमेशा व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।