Move to Jagran APP

कंप्यूटर लैब सहायकों का महेंद्रगढ़ में प्रदर्शन 24 को

जागरण संवाददाता, सिरसा : प्रदेश सरकार कंप्यूटर लैब सहायकों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Nov 2017 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2017 06:10 PM (IST)
कंप्यूटर लैब सहायकों का महेंद्रगढ़ में प्रदर्शन 24 को
कंप्यूटर लैब सहायकों का महेंद्रगढ़ में प्रदर्शन 24 को

जागरण संवाददाता, सिरसा : प्रदेश सरकार कंप्यूटर लैब सहायकों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है। न तो उनके वेतन में वृद्धि की जा रही है और न ही उनकी मांगों को पूरा किया जा रहा है। यह बात कंप्यूटर लैब सहायक के प्रदेश संयोजक महिपाल ¨सह ने जारी बयान में कही।

loksabha election banner

महिपाल ¨सह ने कहा कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 6 साल से कंप्यूटर लैब सहायक कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति मेरिट लिस्ट के आधार पर हुई है। वर्ष 2014 से उनके वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गई। उन्हें सरकार न्यूनतम वेतन से भी कम वेतन दे रही है। वह भी समय पर नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें चार-पांच महीने तक वेतन का इंतजार करना पड़ता है। कंप्यूटर लैब सहायक अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन विधायकों को सौंपे हैं। अब वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को महेन्द्रगढ़ में शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदेश भर से लैब सहायक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.