तेजाखेड़ा फार्म हाउस पर लोगों से मिला चौटाला परिवार
जागरण संवाददाता, सिरसा : पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के परिवार ने गांव तेजाखेड़ा स्थित फ
जागरण संवाददाता, सिरसा : पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के परिवार ने गांव तेजाखेड़ा स्थित फार्म हाउस पर दीवाली व रामनवमी मनाई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला, इनेलो के प्रधान महासचिव अजय ¨सह चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला सहित परिवार के सभी सदस्य कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मिले। लोगों ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री व अजय चौटाला के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली तो दोनों नेताओं ने आए हुए लोगों के परिवारों का भी कुशलक्षेम जाना। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि दीवाली का त्योहार हमारे जीवन में खुशियां लेकर आता है। इसे परिवार सहित मनाने का अलग ही आनंद है। इसलिए उनका प्रयास रहता है कि हर बार गांव तेजाखेड़ा में कार्यकर्ताओं व लोगों से मिला जा सके।
अभी से मेहनत में जुट जाएं कार्यकर्ता : अभय ¨सह
कार्यकर्ताओं से सियासी चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से पार्टी के लिए मेहनत करने में जुट जाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान हो चुका है। लोगों का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। जनता बेसब्री से भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का इंतजार कर रही है। इसलिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इनेलो की नीतियों से उन्हें अवगत करवाए। जिससे इनेलो के पक्ष में बेहतर माहौल तैयार किया जा सके। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर आगे बढ़ रही है। निश्चित तौर पर आने वाला समय इनेलो का होगा।