सिरसा में नीलगाय बचाने के प्रयास में पलटी कार, ऐलनाबाद के युवक आनंद कुमार की मौत
डबवाली के गांव बिज्जूवाली के पास नीलगाय को बचाते समय एक कार पलटने से ऐलनाबाद के आनंद कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त घायल हो गए।

नील गाय को बचाते समय कार पलटी, ऐलनाबाद के युवक की मौत।
HighLights
डबवाली के बिज्जूवाली गांव के समीप हुआ सड़क हादसा।
नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार पलटी, युवक की मौत।
मृतक ऐलनाबाद निवासी आनंद कुमार, तीन दोस्त घायल हुए।
संवाद सहयोगी, डबवाली। सोमवार को गांव बिज्जूवाली के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके तीन दोस्त घायल हो गए। हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। मृतक की पहचान ऐलनाबाद के वार्ड नंबर सात निवासी आनंद कुमार के रुप में हुई है।
पुलिस ने मृतक के ममेरे भाई जिला हनुमानगढ़ के गांव कुलचंद्र निवासी विशाल कुमार के बयान पर कार्रवाई की है। डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके वारिसों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में विशाल कुमार ने बताया कि उसकी बुआ सुदेश कुमारी ऐलनाबाद में शादीशुदा है। उसके फूफा की मौत हो चुकी है। उसकी बुआ का इकलौता बेटा आनंद कुमार शादीशुदा था। उसके एक लड़की करीब तीन-चार माह की है। आनंद कुमार करियाणा की दुकान करता था।
चार अक्तूबर को ऐलनाबाद के वार्ड नंबर सात निवासी अपने तीन दोस्तों दिनेश कुमार, गोतम जोशी व पवन के साथ अपनी गाड़ी पर बठिंडा गया था। सोमवार को बठिंडा से वापिस ऐलनाबाद आ रहे थे। गांव बिज्जूवाली से ऐलनाबाद की तरफ आ रहे थे तो सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव बिज्जूवाली में ईंट भट्ठा के समीप पहुंचे तो गाड़ी के आगे नील गाय आ गई।
नीलगाय से बचाते समय गाडी का बैलेंस बिगड़ने के कारण गाडी एक दम से पलटी खा गई। गाड़ी को आनंद चला रहा था। गाड़ी पलटने के कारण उसके शरीर पर काफी चोटें लगी। जिसको उसके दोस्तों ने साधन का इंतजाम करके सरकारी अस्पताल डबवाली में दाखिल करवा।
इलाज के दौरान आनंद की मौत हो गई है। हादसा बठिंडा से घर वापिस आते समय नील गाय आने के कारण हुआ। नील गाय को बचाते समय गाड़ी का बैंलेस बिगड़ गया। इस कारण हादसे में चोटें लगने से मौत हुई है।
