Move to Jagran APP

कांग्रेस को असली समस्‍या बसपा व इनेलो गठजोड़ से, इसी कारण किया तमाशा : अरोड़ा

इनेलाे के प्रदेश प्रधान डॉ.अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस की असली समस्‍या इनेलो का बसपा से गठबंधन है। इसी वजह से कांग्रेस विधायक करण दलाल ने विधानसभा में व उसके बाहर तमाशा किया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 04:34 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 04:39 PM (IST)
कांग्रेस को असली समस्‍या बसपा व इनेलो गठजोड़ से, इसी कारण किया तमाशा : अरोड़ा
कांग्रेस को असली समस्‍या बसपा व इनेलो गठजोड़ से, इसी कारण किया तमाशा : अरोड़ा

जेएनएन, सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश प्रधान डॉ. अश्‍ाोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस काे हरियाणा में इनेलाे और बसपा के गठजोड़ से परेशानी है। पिछले दिनों विधानसभा और उसके बाहर इसी कारण कांग्रेस विधायक करण दलाल ने ऐसा माहौल बनाया और तमाशा किया। जो भी हुआ वह बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण था। उन्‍होंने कहा कि जननायक ताऊ देवीलाल की गोहाना में होनेवाली सम्मान दिवस रैली अभूतपूर्व व ऐतिहासिक होगी। इसमें मुख्य रूप से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला शिरकत करेंगे।

prime article banner

अशोक अरोड़ा का दावा, ऐतिहासिक होगी गोहाना की सम्मान दिवस रैली

वह यहां डबवाली रोड़ स्थित इनेलो जिला पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस माैके पर सांसद दुष्यंत चौटाला आैर बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापत भी मौजूद थे। अरोड़ा ने कहा कि रैली के माध्यम से लाखों लोग चौ. देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचेंगे। लाेग केंद्र व प्रदेश सरकारों के खिलाफ रोष भी जताएंगे।

इनेलो अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि सम्मान दिवस रैली में कोर्ट की दिक्कत नहीं हुई तो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला भी आएंगे। पिछली बार भिवानी में आयोजित सम्मान दिवस रैली में इनेलो ने पांच बड़ी घोषणाएं की थी, इस बार भी इनेलो सुप्रीमों चौ. ओमप्रकाश चौटाला से सलाह मशविरा करके गरीबों व कमेरे वर्ग के लिए घोषणाएं की जाएंगी। इनेलाे के सत्‍ता में आने पर इन घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: वाट्सएप पर डिमांड से घर पहुंच रही सप्लाई, ऐसे चल रहा यह गलत धंधा

उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर और बाहर जो कुछ भी घटनाक्रम हुआ वह अच्छा नहीं है। मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस विधायक करण दलाल ने चौ. देवीलाल के प्रति अपशब्द कह रहे हैं। उन्हें असली तकलीफ बसपा और इनेलो के गठबंधन से है। अगर दलाल दलित हितैषी हैं तो उनकी पार्टी के दलित अध्यक्ष की गर्दन तोड़ी गई तब उन्होंने आवाज नहीं उठाई। गोहाना में दलितों के घर जलाए गए तब भी उन्‍होंने आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि बहन मायावती साफ कह चुकी हैं कि हरियाणा में कांग्रेस से उनका कोई गठबंधन नहीं होगा।

इनेलो व बसपा कार्यकर्ताआें की बैठक को संबोधित करते सांसद दुष्‍यंत चौटाला।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थित दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है और सरकार राहगीरी करने पर लगी हुई है। भाजपा सरकार प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है जबकि गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है। मनोहरलाल सरकार एस्मा लगाकर कर्मचारियों की आवाज को तानाशाही रवैये से दबा रही है। देश प्रदेश में महंगाई बढ़ती जा रही है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। व्यापारी वर्ग नोटबंदी और जीएसटी से परेशान है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब : दुष्यंत चौटाला

इस अवसर पर सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। कनीना में घटना हुई, व‍ह बेहद शर्मनाक है। घटना के 82 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के पास मात्र तीन फोटो को छोड़कर कोई सुराग नहीं है। मुख्यमंत्री पुलिस की अलग यूनिट बनाकर महिला सुरक्षा के दावे कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा दुष्‍कर्म और महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों में टॉप फाइव राज्यों में है।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा के लोग ही प्रदेश में नशे से जुड़े हुए है। हाल ही में भाजपा समर्थित एक व्यक्ति के पास कई किलो नशीला पदार्थ मिला था। प्रदेश में नशा बढ़ रहा है गुड़गांव नशे का हब बन गया है। इस हालत पर काबू पाने की कोश्‍ािश करने के स्‍थान पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नवजात कमरे में रो रहा था तो उठाकर ले गई बिल्ली, फिर जो हुआ उसने हैरत में डाला

उन्होंने कहा कि गोहाना में होने वाली सम्मान दिवस रैली को लेकर पहले की तुलना में तीन गुना बड़ा करीब 350 एकड़ का मैदान तैयार किया गया हे। रैली के दौरान 2500 इनेलो कार्यकर्ता सेवा में लगेंगे। जिला स्तर पर इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं की बैठकें की जा रही है। कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगाई गई है और कार्यकर्ता रैली के लिए घर घर जाकर आमंत्रण देंगे।

यह भी पढ़ें: अब अाॅफिस के समय बाहर गए तो खैर नहीं, आपकी घड़ी खोल देगी पोल

इससे पहले अशाेक अरोड़ा, दुष्‍यंत चौटाला बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापत ने इनेलो व बसपा कार्यकर्ताआें की बैठक को भी संबोधित किया। कार्यकर्ताओं की बैठक को सांसद चरणजीत रोड़ी, विधायक मक्खन लाल सिंगला, विधायक राम चंद्र कंबोज, पूर्व मंत्री भागी राम, इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, कार्यकारिणी सदस्य जसवीर जस्सा, बसपा लोकसभा प्रभारी लीलू राम आसाखेड़ा, जिलाध्यक्ष रविंद्र बाल्यान आदि ने भी संबोधित किया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.