विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरसा में बाप-बेटे की लड़ाई में कूदा जीजा, पत्नी और बेटे के सामने साले को मारी 3 गोली; जमीन विवाद में खूनी खेल

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:50 PM (IST)

कालांवाली के खोखर गांव में बाप-बेटे के बीच जमीन विवाद के चलते जीजा ने अपने साले जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

बाप-बेटे के बीच जमीनी विवाद में जीजा ने की साले की हत्या।

बाप-बेटे के बीच जमीनी विवाद में जीजा ने की साले की हत्या।

HighLights

  1. कालांवाली के खोखर गांव में जमीन विवाद में हत्या

  2. जीजा ने साले जसवंत सिंह को तीन गोलियां मारीं

  3. मृतक की पत्नी की शिकायत पर सात आरोपी नामजद

संवाद सहयोगी, कालांवाली। गांव खोखर में बाप- बेटे के बीच 10 एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद में जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन गोलियां मारकर साले की हत्या कर दी। घटना मंगलवार अल सुबह चार बजे की है। मृतक करीब 32 वर्षीय जसवंत सिंह शादी शुदा था और उसका चार साल का बच्चा है और पत्नी आठ माह की गर्भवती है।

पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम, सीन आफ क्राइम टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर चार नामजद सहित कुल सात आरोपियों के खिलाफ हत्या व आरम एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

गले पर लगाई कृपाण, बोले शोर मचाया तो काट देंगे

मृतक की पत्नी जशनप्रीत कौर ने बताया कि उसके पति व ससुर के बीच जमीनी विवाद था। कुछ महीने पहले तीन एकड़ जमीन भी बेच थी। अब वह पशुओं को बेचना चाहता था। परंतु उसका पति विरोध करता था। इसी बात को लेकर उसका सास- ससुर उसकी ननद के पास रहने लग गए।

मंगलवार रात को वह 4 वर्षीय बेटे और पति जसवंत के साथ घर के बरामदे में सोई हुई थी। सुबह करीब 3 बजे उसके पति उठकर कमरे में जाकर सो गए। करीब एक घंटे बाद उसका जीजा गुरजंट सिंह व 4-5 नकाबपोश लोग दीवार कूदकर घर में घुसते हैं।

जीजा गुरजंट सिंह व दो अन्य के पास पिस्तौल थी। हथियारबंद तीन लोगों ने उसके गले पर कृपाण लगाई और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। जीजा गुरजंट सिंह ने कमरे में सो रहे उसे पति के मुंह, गले, पेट और छाती गोलियां चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर घर का गेट खोलकर फरार हो गए और दीवार पर लोहे की राड भी छोड़ गए।

कार्यकारी कालांवाली थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि कालांवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी जशनप्रीत कौर के ब्यान के आधार पर मृतक के पिता जलविंद्र सिंह, मां बिंदर कौर, बहन गुरजिंद्र कौर, जीजा गुरजंट सिंह के अलावा तीन अन्य लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।