Move to Jagran APP

सांसद सैनी पर हमला एक सुनियोजित चाल : रणजीत कंबोज

जागरण संवाददाता, सिरसा : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत कंबोज

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 05:48 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 05:48 PM (IST)
सांसद सैनी पर हमला एक सुनियोजित चाल : रणजीत कंबोज
सांसद सैनी पर हमला एक सुनियोजित चाल : रणजीत कंबोज

जागरण संवाददाता, सिरसा :

loksabha election banner

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत कंबोज ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार सैनी पर हमला एक सुनियोजित चाल है। देश की सबसे बड़ी पंचायत के सदस्य पर हमला होना प्रदेश में फेल कानून व्यवस्था का जीता जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन रोज में सैनी के हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की युवा ¨वग प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर सचिवालयों पर तालाबंदी करेगी। रणजीत कम्बोज पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। युवा प्रदेशाध्यक्ष रणजीत कम्बोज ने कहा कि सांसद सैनी की सुरक्षा में कटौती करना सरकार की ओच्छी मानसिकता है। इससे सरकार की नाकामी भी उजागर हुई है । सैनी पर हमला रैकी करने के बाद किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार सैनी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करे ताकि उनकी जान माल की हिफाजत हो सके। इस दौरान लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सिरसा लोकसभा प्रभारी सुरजा राम नेहरा, गजानंद सोनी, जिलाध्यक्ष केसी कम्बोज, युवा जिलाध्यक्ष सूबे ¨सह, दाऊद छतरियां, बलबीर भारूखेड़ा, रामस्वरूप सैन, कृष्ण वर्मा, मोती सैनी, सुशील सैनी, जसवंत कंबोज, संजय सैनी व कमल सैनी भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.