स्टेडियम में बिजली का खंभा लगाने पर खिलाडियों में रोष, हटाने की मांग
संवाद सूत्र, रानियां : बिजली निगम द्वारा गांव भूना के खेल स्टेडियम में बिजली के खंभे लगाने से खिला
संवाद सूत्र, रानियां : बिजली निगम द्वारा गांव भूना के खेल स्टेडियम में बिजली के खंभे लगाने से खिलाड़ी आक्रोशित हो गए और उन्होंने निगम के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारी खिलाड़ी जसविन्द्र ¨सह, बलवन्त, अनिल, महेन्द्र, संदीप कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम के कर्मचारियों ने गांव के कुछ शरारती तत्वों के कहने पर गांव के खेल मैदान में बिजली के पोल लगा दिया है जिससे उनका खेल प्रभावित होता है। मैदान में पोल लगे होने के कारण वे सही ढंग से खेल नहीं पाते तथा हादसे का डर भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि खंभे लगाने के दौरान उन्होंने निगम के कर्मियों को रोका भी था लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार व प्रशासन युवाओं का ध्यान खेल की तरफ करने के लिए प्रयासरत है वहीं दूसरी और निगम के अधिकारी व कर्मचारियों खेल मैदान में बिजली के खंभे लगाकर खिलाड़ियों को खेलने से रोक रहे है जो कतई सही नहीं है। खिलाड़ियों ने जिला उपायुक्त सहित निगम के अधिकारियों व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रानियां से खेल मैदान में बिजली विभाग द्वारा लगाए गए बिजली के पोलों को हटाने की मांग की है।
मैदान में खंभे लगाना गलत, जल्द करेंगे समाधान
जीवन नगर के उपमंडल अभियंता पुष्पेन्द्र कुमार का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान में बिजली के खंभे लगाना गलत है। अगर खेल मैदान में खंभे लगाए गए है तो इसकी जानकारी हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल मैदान में पोल नहीं होने चाहिए वो बच्चों के खेलने के लिए होता है वे जल्द ही खिलाडिय़ों की समस्या का समाधान करेंगे।