प्रदेश में आदर्श मॉडल गांव बनेगा धनूर
नेहरू युवा केंद्र सिरसा द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सर
जागरण संवाददाता, सिरसा:
नेहरू युवा केंद्र सिरसा द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से युवा आदर्श ग्राम विकास मुहिम के तहत शहीद भगत ¨सह युवा क्लब धनूर द्वारा गांव धनूर की वर्तमान स्थिति में बदलाव कर एक मॉडल गांव बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। शीघ्र गांव धनूर को एक मॉडल गांव का दर्जा भी मिलने वाला है। इस संबंध में जानकारी देते हुए धनूर क्लब अध्यक्ष नितिन धनूर ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र सिरसा के तत्वावधान में गांव धनूर में बस स्टैंड निर्माण, दीवारों पर स्वच्छता व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से संबंधित स्लोगनों की पे¨टग, कूडादान व ट्री गार्ड रखवाए जाएंगे। इस पर 75 हजार रुपये की राशि खर्च होनी है, जो नेहरु युवा केंद्र द्वारा मुहैया करवाई जानी है। नेहरू युवा केंद्र की युवा आदर्श ग्राम विकास मुहिम का शुभारंभ समाजसेवी विशाल वर्मा व बलवंत शैली ने संयुक्त रूप से किया और कहा कि धनूर क्लब द्वारा गांव हित में किए गए सामाजिक कार्यों की बदौलत यह गांव जिलाभर में एक अलग पहचान रखता है। नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक नरेंद्र यादव के तत्वावधान में धनूर क्लब के सहयोग से गांव धनूर की दशा-दिशा में सुधार होगा और यह एक मॉडल गांव के रूप भी उभरेगा। इस मौके पर रणबीर बांगड़वा, राजेंद्र ¨सह रेणू, बृजलाल घोड़ेल्ला, राजकुमार बट्टी, कमल सैन, मक्खन ¨सह, कुलदीप, लवप्रीत, रवि सामा, दर्शन लाल, अजीत केहरवाला, गुरमीत ढाणी 400, धर्मवीर फिरोजाबाद, संतलाल रत्ताखेड़ा, रणदीप ढाणी 400, उमेद सैन, कुलदीप कंबोज, वकीलचंद, मक्खनलाल ठाकुर, राजेश वर्मा भी मौजूद थे।