विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शोभा यात्रा के बाद गोशाला में राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापना

By JagranEdited By:
Published: Sun, 29 Aug 2021 11:42 PM (IST)

रविवार शाम को गांव गंगा स्थित बाबा वाला समाधा वाला गोशाला में नए बने मं

शोभा यात्रा के बाद गोशाला में राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापना
शोभा यात्रा के बाद गोशाला में राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापना

संवाद सहयोगी, डबवाली : रविवार शाम को गांव गंगा स्थित बाबा वाला समाधा वाला गोशाला में नए बने मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापना की गई। इससे पूर्व गांव में शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें 151 महिलाओं ने कलश उठाए हुए थे। राधा-कृष्ण की मूर्ति फूलों से सजे ट्रैक्टर-ट्राली में सुशोभित थी। इस मौके पर गोशाला प्रधान जगदीश चंद्र थापन, पूर्व सरपंच किशोरी लाल, कोषाध्यक्ष भारत भूषण कांसल मौजूद थे। गोशाला प्रवक्ता विक्रम ने बताया कि करीब दो साल में मंदिर का निर्माण हुआ है। राधा कृष्ण की मूर्ति जयपुर से बनवाई गई हैं और मूर्ति का खर्च डबवाली के आढ़ती शाम लाल जिदल, राजेंद्र कुमार पटवारी ने उठाया है। 30 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह सवा आठ बजे हवन होगा। सवा 10 बजे भोग लगेगा। इसके उपरांत लंगर बरताया जाएगा। रात्रि सवा नौ बजे श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जागरण होगा।