सैनी को सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की ओर से आज प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर
जागरण संवाददाता, सिरसा : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की ओर से आज प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर किए गए प्रदर्शनों की कड़ी में सिरसा में कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के समक्ष धरना दिया व केंद्रीय गृहमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार सैनी पर बीती तीन अक्टूबर को हुए हमले की ¨नदा करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी व सैनी को जेड प्लस सुरक्ष दिए जाने की मांग की।
धरने की अध्यक्षता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष रणजीत कंबोज ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. केसी कंबोज, राष्ट्रीय महामंत्री गजानंद सोनी, सूरजाराम नेहरा
लोकसभा प्रभारी, रामस्वरूप धौलपालिया, जसवंत कंबोज, बलबीर सुथार्र, दाऊद सुथार, राजकुमार रोहलीवाल, महेंद्र मेहता, महाबीर सैनी जमालपुरिया, सूरत सैनी, सुशील सैनी, विक्की सैनी, मोतीराम सुथार रिसालियाखेड़ा, अनिल सैनी, जसवंत कंबोज सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकतर उपस्थित थे।
धरनारत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा प्रदेशाध्यक्ष रणजीत ¨सह कंबोज ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी की लोकप्रियता से सभी दल तिलमिलाए हुए है। उन्होंने कहा कि एक जाति विशेष के लोग सांसद पर कई बार हमला कर चुके है। इस हमले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह के नाम सिरसा के तहसीलदार संजय चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सरकार से सांसद राजकुमार सैनी की सुरक्षा के ²ष्टिगत उन्हें जेड सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की गई है। साथ ही उन पर हमले के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की भी मांग की गई है। उन्होंने चेताया कि यदि हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय पर तालाबंदी की जाएगी।