विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरसा के डबवाली में नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:03 PM (IST)

डबवाली पुलिस ने गोरीवाला चौकी प्रभारी सज्जन सिंह के नेतृत्व में एक नाबालिग को बहला फुसलाकर अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. डबवाली पुलिस ने नाबालिग अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार।

  2. गोरीवाला चौकी प्रभारी सज्जन सिंह ने की कार्रवाई।

  3. आरोपी से मामले में गहन पूछताछ जारी है।

संवाद सहयोगी, डबवाली। गोरीवाला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सज्जन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाबालिगा को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आठ सितंबर को पीड़िता के परिजनों के की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें आरोपित पर नाबालिगा को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर डबवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले की गहन छानबीन करते हुए पुलिस टीम ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास शुरू किए। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों व तकनीकी दक्षता के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपित को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपित से मामले के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।