नारों की गलतफहमी के कारण कुछ लोगों को दूर होना पड़ा : अभय
सिरसा : नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा मेरे नारे लगाने की बजाय चौधर
जागरण संवाददाता, सिरसा : नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा मेरे नारे लगाने की बजाय चौधरी देवीलाल और बाबा साहब आंबेडकर के अमर रहें के नारे लगाएं। वहीं चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और बहन मायावती जिंदाबाद के नारे लगाएं। मेरे नारे लगाने की जरूरत नहीं है। नारों की गलतफहमी से ही कुछ लोगों को आपसे दूर होना पड़ा है। अभय चौटाला रविवार को सिरसा में इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। समर्थक चौधरी देवीलाल, ओमप्रकाश चौटाला और अभय चौटाला के नारे लगा रहे थे। एसवाईएल पर 15 नवंबर के बाद आंदोलन
अभय ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ अप्रैल में होंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारी शुरू कर दें। जींद उपचुनाव अन्य राज्यों के साथ न कराना इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल को लेकर 15 नवंबर के बाद फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। पहले भी इनेलो ने एसवाईएल को लेकर जेल भरो आंदोलन चलाया था। जब तक पंजाब से एसवाईएल का पानी नहीं मिल जाता संघर्ष जारी रहेगा। 15 नवंबर तक कार्यकर्ताओं की बैठकें होंगी, उसके बाद संयुक्त बैठक होगी और नए आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापत, सांसद चरणजीत ¨सह रोड़ी, रानियां के विधायक रामचंद्र कंबोज, सिरसा के विधायक मक्खन लाल ¨सगला, फतेहाबाद के विधायक बलवान ¨सह दौलतपुरिया, पूर्व मंत्री भागीराम, जसवीर ¨सह जस्सा सहित अनेक नेता मौजूद थे।
अपने विधायकों पर नजर रखें मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इनेलो के कई विधायक संपर्क में होने की बात पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधायकों पर नजर रखें। मेरे संपर्क में उनके कई विधायक हैं। बस समय का इंतजार किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि हम झोला लेकर आए और झोला लेकर चले जाएंगे, लेकिन हम ऐसे नहीं जाने देंगे। पहले झोले को चेक किया जाएगा। इसके बाद पाई-पाई का हिसाब लेकर ही जाने देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं। इसके मेरे पास अहम सबूत है। सबूतों को जल्द मीडिया के सामने लाया जाएगा।
पोस्टर में लगी अजय और अभय की फोटो
पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में लगे बैनर में अजय ¨सह चौटाला की फोटो भी थी। पोस्टर में सबसे पहले चौधरी देवीलाल की फोटो, इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, अजय ¨सह चौटाला और बसपा सुप्रीमो मायावती की फोटो लगी थी। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला की फोटो भी लगी थी।