सिरसा में बाइक हादसे में युवक की मौत, वॉलीबॉल खेलकर लौट रहा था घर
डबवाली के गांव जंडवाला बिश्नोइयां में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय आशीष कुमार की मौत हो गई। वह वॉलीबॉल ...और पढ़ें
-1791021074683_m.webp)
सिरसा में बाइक हादसे में युवक की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
जंडवाला बिश्नोइयां में 22 वर्षीय युवक आशीष कुमार की मौत।
वॉलीबॉल खेलकर घर लौटते समय हुआ दर्दनाक बाइक हादसा।
बाइक का स्टैंड लगा होने से संतुलन बिगड़ा, सिर में चोट।
संवाद सहयोगी, डबवाली। गांव जंडवाला बिश्नोइयां में हुए हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष कुमार के रुप में हुई है। हादसा शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे हुआ। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई मोहित ने बताया कि उसका छोटा भाई आशीष संगरिया अदालत में एकाउंटेंट की तैयारी कर रहा था।
दो अक्तूबर को वह हर राज की तरफ शाम करीब सात बजे अपनी बाइक पर बालीबाल खेलने के लिए जंडवाला बिश्नोइयां स्टेडियम में गया था। रात्रि करीब 10 बजे उसे सूचना मिली कि आशीष का गांव की आंगनवाड़ी के पास एक्सीडेंट हो गया है। वह मौके पर पहुंचा तो आशीष बाइक समेत सीमेंटड गली में पड़ा हुआ था। उसके सिर पर चोट लगी हुई थी।
वाहन का प्रबंध करके उसने अपने भाई को उपचार के लिए डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष की मौत बाइक का स्टेंड लगा रहने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण हुई है।
चौटाला पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके वारिसों को सौंप दिया।
