मैरिज पेलेस के बाहर भिड़े दो पक्ष, एक गंभीर
रानियां के एक मैरिज पेलेस में शादी में शामिल होकर वापस लौट
जागरण संवाददाता, सिरसा :
रानियां के एक मैरिज पेलेस में शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों व डंडों से वार किए जाने के आरोप लगाए हैं। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लुधियाना रेफर किया गया है जबकि दो अन्य घायल हैं, जिन्हें नागरिक अस्पताल सिरसा में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में रानियां पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट व कातिलाना हमला करने के आरोप में अभियोग दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में नागरिक अस्पताल सिरसा में उपचाराधीन संतावाली निवासी स्वेग ¨सह ने बताया कि वह 12 फरवरी को रानियां के मैरिज पैलेस में शादी में शामिल होने गया था। आरोप है कि जब वह वापस लौट रहा था तो उसी के गांव संतावाली निवासी बल¨वद्र व उसके साथियों ने उसे रोका तथा उस पर हमला कर दिया। उसने बताया कि हमलावरों ने उसका पहना हुआ कोट भी निकाल लिया जिसमें घर की चाबियां, दो मोबाइल व नकदी थी। मदद के लिए शोर मचाने पर हमलावर मौके से भाग गए।
वहीं दूसरे पक्ष के लख¨वद्र ¨सह निवासी संतावाली ने बताया कि वह गत दिवस अपने परिवार सहित रानियां में शादी समारोह में अपनी मां हरवंश कौर, चचेरे भाई बलविन्द्र व चाचा महेन्द्र ¨सह के साथ गया था। शादी कार्यक्रम से वापस लौटते समय संतावाली निवासी स्वेग ¨सह ने उसके चचेरे भाई बल¨वद्र को अपने पास बुलाया और ऊंची आवाज में बोलने लगा। जिस पर वह और उसके चाचा महेन्द्र ¨सह भी उनके पास पहुंच गए। स्वेग ¨सह गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ हथियारबंद लोग भी वहां आ गए और उन्होंने बल¨वद्र पर हमला कर दिया। लख¨वद्र ¨सह ने बताया कि जब उसने बल¨वद्र को बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने उससे भी मारपीट की। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए। बल¨वद्र व उसे रानियां अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। सिरसा के एक निजी अस्पताल में बल¨वद्र को भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया।