एनपीएस में बाल दिवस पर हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद सूत्र, ऐलनाबाद : नचिकेतन पब्लिक स्कूल में प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस
संवाद सूत्र, ऐलनाबाद : नचिकेतन पब्लिक स्कूल में प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ एनपीएस के चेयरमैन राजेन्द्र ¨सह सिद्धु, सचिव छबीलदास सुथार, निदेशक एलडी जेना, सह-निदेशक रणजीत ¨सह सिद्धु, प्राचार्य सत्यनारायण पारीक, प्रबंधन समीति के सदस्य परमिन्द्र ¨सह सिद्धु एवं कपिल सुथार ने किया।
स्कूल की एक इकाई किड्स किगंड्म के बच्चों द्वारा दी गई नृत्य प्रस्तुति सबसे आकर्षण का केन्द्र रही। अन्य बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मंच संचालक अध्यापिका करणदीप कौर व पूनम दयाल ने बाल दिवस के आयोजन का उद्देश्य बताया। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य सत्यनारायण परीक ने सभी का आभार व्यक्त किया।