विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत, सिरसा में फाटक के पास हुआ हादसा

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:50 PM (IST)

सिरसा के चत्तरगढ़पट्टी फाटक के पास रविवार रात ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय साहिल की मौत हो ...और पढ़ें

ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

जागरण संवाददाता, सिरसा। शहर के चत्तरगढ़पट्टी फाटक के पास रविवार रात ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय कालोनी निवासी साहिल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि चत्तरगढ़पट्टी फाटक के पास बठिंडा-जयपुर रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान के प्रयास किए गए।

बाद में मृतक की पहचान संजय कालोनी निवासी 23 वर्षीय साहिल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार सुबह स्वजन के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा शव स्वजन को सौंप दिया।