शेरांवाली नहर में 70 फुट कटाव के अंदर समा गई 250 ट्रॉली मिट्टी
जागरण संवाददाता, सिरसा : शेरांवाली नहर में गांव दड़बा कलां के समीप 70 फुट गहराई तक ह
जागरण संवाददाता, सिरसा : शेरांवाली नहर में गांव दड़बा कलां के समीप 70 फुट गहराई तक हुए कटाव को दसूरे दिन भी मिट्टी से भरा गया। नहर में कटाव के अंदर 250 ट्राली मिट्टी डाली गई। नहर में हुए कटाव को बृहस्पतिवार को पक्का किया जाएगा। गौरतलब है कि गांव दड़बा कलां के समीप से गुजरने वाली शेरांवाली नहर में शनिवार को अचानक कटाव शुरू हो गया। इस जगह से 20 फुट तक कटाव हो गया। जिसको लेकर ¨सचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता एनके भोला ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इसके बाद नहर में कटाव को ठीक करने का कार्य दोपहर के बाद शुरू कर दिया गया। नहर में कटाव को जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली से सहायता से शुरू किया गया। कटाव में प्रथम दिन 40 ट्राली मिट्टी डाली गई।
--- बिजली निगम को लिखा पत्र
¨सचाई विभाग के अधिकारियों ने बंद नहर में 70 फुट तक कटाव नलकूपों के कारण हुई। नहर के समीप लगे नलकूपों को हटाने के लिए ¨सचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता एनके भोला ने बिजली निगम को पत्र लिखा है। वहीं नलकूपों को बंद करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। ताकि नहर में पानी छोड़ जाने पर टूटने का खतरा न रहे।
--- कटाव की जगह को किया जाएगा पक्का
शेरांवाली नहर में मिट्टी डालने के बाद कटाव की जगह को पक्का किया जाएगा। नहर को पक्का करने का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया जाएगा। ताकि नहर में 27 जनवरी को पानी छोड़ जा सके।
---
नहर को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि नहर में 27 जनवरी तक पानी छोड़ा जा सके।
एनके भोला, कार्यकारी अभियंता, ¨सचाई विभाग