Move to Jagran APP

17 यूनियन आज करेंगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल, डगमगा सकती है व्यवस्था

सर्वकर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़त

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 11:26 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 06:15 AM (IST)
17 यूनियन आज करेंगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल, डगमगा सकती है व्यवस्था
17 यूनियन आज करेंगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल, डगमगा सकती है व्यवस्था

जागरण संवाददाता, सिरसा :

prime article banner

सर्वकर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 17 कर्मचारी यूनियनों से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी यूनियनें जहां अपनी मांगें पूरी करवाने को लेकर अड़िग है वहीं प्रशासन ने भी जनता की सहुलियतों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक इंतजाम कर रखे हैं। स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम और सिरसा रोडवेज जीएम ने कहा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण सभी विभागों और निगमों की व्यवस्था डगमगा सकती है। हालांकि बिजली निगम और अन्य कई यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल न होने का फैसला भी लिया है। जिससे विभागीय अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने में आसानी हो सकती है।

सर्व कर्मचारी संघ से जुड़ी जिलेभर की एक दर्जन से अधिक यूनियनों के कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय ले लिया है। मंगलवार को कई यूनियनों ने बैठक कर अपने मुद्दे और मांग पत्र भी उच्च अधिकारियों और मंत्रियों को भेजा है। वहीं रोडवेज तालमेल कमेटी के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। कर्मचारी बुधवार बसों का चक्का जाम करेंगे। ऐसे में सरकारी दफ्तरों और अन्य कार्यालय में काम करवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये यूनियनें होंगी हड़ताल में शामिल

सर्व कर्मचारी संघ से जुड़ी रोडवेज तालमेल कमेटी, आशा वर्कर, मिड-डे-मिल, सफाई कर्मचारी, दमकल, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, पीडब्ल्यूडी, बीएसएनएल, वन विभाग, ‌र्क्लक, सीडीएलयू के आउटसोर्सिंग कर्मचारी, टीचर्स, एलआइसी, बैंक, आंगनबाड़ी व‌र्क्स, पोस्ट ऑफिस और अन्य कर्मचारी यूनियन हड़ताल में शामिल होंगी। हड़ताल होने के कारण इन विभागों में कार्य करवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रोडवेज कर्मचारी करेंगे चक्का जाम सिरसा और डबवाली डिपो में 230 बसे चल रही है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सभी चालक और परिचालकों ने भाग लेने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों की राज्य स्तरीय तालमेल कमेटी के नेताओं ने वर्कशॉप में बैठक कर रोडवेज का चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है । कर्मचारी बुधवार सुबह से रोडवेज की बसों को रोक प्रदर्शन करेंगे। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । कर्मचारी टाउन पार्क में होंगे एकत्र

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ, जिला सचिव राजेश भाकर व बिजली यूनियन के सचिव विजय मंजोका ने बताया कि मंगलवार को ऐलनाबाद, रानियां और जीवननगर के सभी यूनियनों के कर्मचारी ऐलनाबाद के देवीलाल पार्क में एक जुट होंगे, जबकि चोपटा, सिरसा, बड़ागुढा, माधोसिघाना ब्लॉक के कर्मचारी लालबत्ती चौक स्थित टाऊन पार्क सिरसा में और डबवाली, कालांवाली, रोड़ी के कर्मचारी डबवाली के बठिडा चौक में एकत्रित होंगे और राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। शहर में जगह-जगह तैनात होगी पुलिस

कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने और शहर में प्रदर्शन करने को लेकर जिला पुलिस की ओर से भी व्यवस्था पूरी तरह से कर ली गई है। शहर के चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात होने के साथ साथ सरकारी दफ्तरों में भी पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे ताकि कोई भी कर्मचारी कार्यालय में हंगामा न कर सके। ::::::हड़ताल को लेकर यूनियन की ओर से कोई नोटिस नहीं दिया गया है। अगर इसके पश्चात भी कोई कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते है तो कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की जाएगी। नागरिक अस्पताल में सेवाएं पूरी तरह से जारी रहेंगी। किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

डा. विरेश भूषण, सीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा जिले में करीब 18 सौ कर्मचारी है। 30 से 40 फीसद कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने की संभावना है। इसके लिए ठेकेदार से बातचीत कर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। निगम में किसी भी तरह का कार्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

रणवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम सिरसा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण किसी भी यात्री को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने को लेकर बसों को चलाने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। जो भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

केआर कौशल, महाप्रबंधक, रोडवेज सिरसा डिपो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.