विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीडीएलयू में एमए ¨हदी, पंजाबी व संस्कृत नहीं होगी शुरू

By Edited By:
Published: Sat, 16 Jul 2016 02:12 PM (IST)

जागरण संवाददाता, सिरसा : चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में छात्र रेगुलर एमए ¨हदी, पंजाबी व संस्कृत

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, सिरसा :

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में छात्र रेगुलर एमए ¨हदी, पंजाबी व संस्कृत इस सत्र में भी नहीं कर सकेंगे। विवि में इन विषयों पर एमए शुरू करने के लिए काफी लंबे समय से मांग चल रही है। जिसके लिए विवि प्रशासन को छात्र संगठनों ने कई बार मांग भी रखी है। अब इन मांगों पर एक बार पूर्ण विराम लग गया है।

एमए ¨हदी, संस्कृत व पंजाबी करने वाले छात्रों की संख्या अधिक है। जबकि कॉलेजों में एमए की निर्धारित सीट कम है। जिससे छात्रों के एडमिशन नहीं होते हैं। कॉलेज में एडमिशन नहीं होने पर अधिकतर छात्र दूसरे प्रदेशों में विश्वविद्यालयों से एमए कर रहे हैं। जिससे छात्रों को दूसरे प्रदेशों में एमए जाकर करने से काफी राशि खर्च करनी पड़ती है।

लंबे समय से मांग की जा रही है

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में एमए ¨हदी, पंजाबी व संस्कृत विषय में रेगुलर नहीं होगी। इसके लिए अभी तक स्वीकृत नहीं मिली है। इन विषयों पर एमए शुरू करने के लिए मांग की जा रही है।

एसके गहलावत,

डीन आफ कॉलेजिज, सीडीएलयू सिरसा