विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहीद की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

By Edited By:
Published: Fri, 13 Nov 2015 11:44 PM (IST)

संवाद सूत्र, नाथूसरी चौपटा : गाव खेड़ी में लगी कारगिल शहीद निहाल सिंह गोदारा की प्रतिमा में लगी गन को

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, नाथूसरी चौपटा : गाव खेड़ी में लगी कारगिल शहीद निहाल सिंह गोदारा की प्रतिमा में लगी गन को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया जिससे शहीद के परिजनों में रोष है। बता दें कि 21वीं बटालियन बीएसएफ के जवान शहीद निहाल सिंह गोदारा की प्रतिमा उनकी धर्मपत्‍‌नी रेशमा गोदारा ने लगाई थी। इस पर करीब 2 लाख रुपये की राशि खर्च की गई थी और 11 नवंबर 2003 को बीएसएफ के असिस्टेट कमांडेट आफिसर राम अवतार सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया था। रेशमा गोदारा मौजूदा समय में सिरसा रहती है।

बता दें कि बुधवार को ही रेशमा गोदारा ने अपने शहीद पति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व पुष्प अर्पित किए थे। रेशमा गोदारा ने बताया कि उनके शहीद पति की प्रतिमा में लगी गन को किसी असामाजिक तत्व ने तोड़ दिया है।

बेटे को भी सेना में भर्ती करवाने की ठानी

रेशमा गोदारा ने बताया कि उसका बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है। मैं अपने बेटे को भी देश सेवा के लिए सेना में भर्ती करवाना चाहती हूं ताकि परिवार में देश सेवा का जज्बा बरकरार रहे।