विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला के पति के जाते ही घर में घुसा युवक, जान से मारने की धमकी दे किया दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 27 Jul 2017 02:56 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jul 2017 05:48 PM (IST)

महिला के पति आफिस जाते ही पड़ोसी युवक घर में घुस गया और महिला को हवस का शिकार बनाया। उसने महिला को धमकी भी दी।

महिला के पति के जाते ही घर में घुसा युवक, जान से मारने की धमकी दे किया दुष्कर्म
महिला के पति के जाते ही घर में घुसा युवक, जान से मारने की धमकी दे किया दुष्कर्म

जेएनएन, रोहतक। घर में महिला को अकेली देखकर पड़ोसी युवक घुस गया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने विरोध जताया तो उसने जान से मारने की धमकी दी और महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

महिला के मुताबिक बुधवार सुबह उसके पति काम पर चले गए। इसके बाद वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी देवेंद्र उसके घर पर आया। आते ही देवेंद्र महिला से छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो वह धमकाने लगा।

यह भी पढ़ें: रात को घूम रही लड़की को अगवा कर ले गए युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म

इसके बाद देवेंद्र ने उसे धमकी दी और दुष्कर्म किया। पति के घर आने पर महिला इसकी जानकारी उन्हें दी। महिला पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के अदालत में भी धारा 164 के बयान दर्ज कराए है। शिवाजी कॉलोनी के एसएचओ इंस्पेक्टर नवीन ने कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ब्वायफ्रेंड दे गया छात्रा को दगा, दो दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म