राजनीति में भागीदारी बढ़ाएं महिलाएं : प्रतिभा सुमन
रोहतक : महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होते हुए राजनीति म
जागरण संवाददाता, रोहतक : महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होते हुए राजनीति में आना चाहिए ताकि वे महिला सशक्तीकरण के कानूनों की मांग को मजबूती से उठा सकें। यह बात हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने कही। वह बुधवार को जाट कालेज के सभागार में सर्च राज्य संसाधन केंद्र हरियाणा व कालेज की महिला सेल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के कानूनी अधिकार विषयक जागरूकता सेमिनार में छात्राओं को संबोधित कर रही थीं। जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंदर कौर मुख्य वक्ता व जाट कालेज की प्राचार्या डा. संगीता दलाल ने अध्यक्षता की।
पीजीआइएमएस थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर गरिमा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। प्राचार्या डा. संगीता दलाल व कालेज की महिला सेल की इंचार्ज डा. शबनम राठी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने अतिथियों को बैज लगाकर सम्मान किया। प्रतिभा सुमन ने कहा कि लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बहुत ही कम है जिसके कारण महिलाओं के मुद्दों पर विचार-विमर्श बहुत कम हो पाता है। उनके मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। इसलिए महिलाओं को राजनीति में अपनी भागीदारी को बढ़ाना चाहिए ताकि वे अपने पक्ष को मजबूती से रख सकें।
जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंदर कौर ने कहा कि दुनिया में किसी न किसी रूप में भेदभाव होता रहा है। महिलाओं के साथ भी हर वर्ग में भेदभाव हो रहा है। हमारा संविधान सभी को बराबर अधिकार देता है। करमिंदर कौर ने लिखित संदर्भ पुस्तिका महिलाओं के कानूनी अधिकार का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई। युवा पीढ़ी कर सकती है जागरूक : डा. नरवाल
सर्च राज्य संसाधन केंद्र हरियाणा एवं बीजीवीएस के अध्यक्ष व कृषि वैज्ञानिक डा. महावीर नरवाल ने कहा कि महिलाओं के जीवन में अनेक बाधाएं हैं, लेकिन हमारी युवा पीढ़ी समाज को जागृत कर उनको सशक्त कर सकती हैं। वर्तमान में महिलाओं ने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर लड़ना सीख लिया है। पुरुषों को भी कानूनो की जानकारी लेकर महिलाओं का सहयोग करना चाहिए।
इस मौके पर जाट महाविद्यालय की महिला सेल की इंचार्ज डा. शबनम राठी, डा. सुशीला डबास, डा. मीनल मलिक, डा. जसमेर ¨सह, डा. शीशपाल, विमलेश कुमारी, डा. आरएस दहिया, प्रमोद गौरी, सुभाष, सतबीर नागल सहित काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।