रोहतक में शादी की पहली ही रात को फरार हो गई एक लाख की दुल्हन
रात को पति सोया तो पत्नी चुपके से घर से फरार हो गई। युवक ने शादी के लिए बिचौलिये को एक लाख रुपये दिए थे।
जेएनएन, रोहतक। युवक ने बिचौलिये के माध्यम से झारखंड निवासी एक युवती से शादी रचा दी। वह वहां से उसे अपने घर ले आया। रात को पति सोया तो पत्नी चुपके से घर से फरार हो गई। युवक ने शादी के लिए बिचौलिये को एक लाख रुपये दिए थे। युवक ने अब इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
गांधी कैंप के रहने वाले इलेक्ट्रीशियन पंकज ने पुलिस को बताया कि 27 नवंबर को वह अपने जीजा के साथ झारखंड के हजारीबाग जिले में गया था। वहां उसने चम्पाडीह सूरजपुरा गांव निवासी युवती से शादी कर ली। इसके एवज में बिचौलिए ने एक लाख रुपये भी लिए।
शादी के बाद वह दुल्हन को लेकर पंकज रोहतक आ गया। 29 नवंबर की रात वह अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। इसी देकर पत्नी घर से फरार हो गई। थोड़ी देर बाद तलाश शुरू हुई तो मकान के मेन दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। दुल्हन बिना ताला खोले गेट फांदकर फरार हुई।
बता दें, शादी के नाम पर ठगी के इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ माह पहले भी माता दरवाजा के रहने वाला युवक गाजियाबाद से शादी कर दुल्हन को लेकर लौट रहा था। बीच रास्ते में शौच का बहाना कर दुल्हन और बिचौलिया दोनों फरार हो गए थे।