Move to Jagran APP

कोहरे की चादर में घंटों लिपटा रहा शहर, दोपहर बाद सर्दी से मिली राहत

जागरण संवाददाता, रोहतक : बारिश के बाद बुधवार सुबह शहर घंटों तक कोहरे की चादर

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 12:48 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 12:48 AM (IST)
कोहरे की चादर में घंटों लिपटा रहा शहर, दोपहर बाद सर्दी से मिली राहत
कोहरे की चादर में घंटों लिपटा रहा शहर, दोपहर बाद सर्दी से मिली राहत

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

बारिश के बाद बुधवार सुबह शहर घंटों तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि दोपहर को धूप खिली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम के जानकारों की मानें तो आगामी दिनों में भी सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट हो सकती है।

बुधवार सुबह करीब पांच बजे से ही घना कोहरा छाने लगा जो करीब दस बजे तक छाया रहा। इस दौरान सड़क वाहनों की गति धीमी बनी रही। दिन में भी वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलते देखा गया। नौकरी पेशा लोगों व विद्यार्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को जहां अधिकतम तापमान में 3 डिग्री वृद्धि दर्ज की गई हैं वहीं न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री गिरावट भी आंकी गई है। तापमान में गिरावट होने से सुबह के समय लोगों को ठिठुरते देखा गया। जिससे बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। उधर, कोहरे को रबी फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। बता दें कि मंगलवार को रोहतक में पांच एमएम बारिश हुई। जिसके बाद से रात के समय सर्दी और वृद्धि दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.