वार्ड-13, सेक्टर-14, मानसरोवर पार्क व सिविल अस्पताल स्वच्छता में अव्वल
स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की तैयारियों में जुटे नगर निगम ने आमजन को भी अभियान से जोड़ने की तैयारी कर ली है। नगर निगम ने स्वच्छ अभियान के तहत बीते साल दिसंबर में स्वच्छता की गतिविधि व स्पर्धा का परिणाम घोषित कर दिया है। निगम ने शनिवार की देर शाम घोषित किए परिणाम में सबसे स्वच्छ वार्ड-13 को घोषित किया है। सिविल अस्पताल मानसरोवर पार्क को भी अव्वल घोषित किया है। इसके साथ ही निगम ने 17 सफाई सैनिक और सफाई योद्धाओं के नाम घोषित कर दिए हैं। इन सभी को सम्मानित करते हुए निगम के अधिकारियों ने प्रमाण-पत्र वितरित किए हैं।
जागरण संवाददाता, रोहतक : स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की तैयारियों में जुटे नगर निगम ने आमजन को भी अभियान से जोड़ने की तैयारी कर ली है। नगर निगम ने स्वच्छ अभियान के तहत बीते साल दिसंबर में स्वच्छता की गतिविधि व स्पर्धा का परिणाम घोषित कर दिया है। निगम ने शनिवार की देर शाम घोषित किए परिणाम में सबसे स्वच्छ वार्ड-13 को घोषित किया है। सिविल अस्पताल, मानसरोवर पार्क को भी अव्वल घोषित किया है। इसके साथ ही निगम ने 17 सफाई सैनिक और सफाई योद्धाओं के नाम घोषित कर दिए हैं। इन सभी को सम्मानित करते हुए निगम के अधिकारियों ने प्रमाण-पत्र वितरित किए हैं।
संयुक्त आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया, बगैर मास्क व वैक्सीन बगैर नो एंट्री
निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों/कर्मचारियों को निरीक्षण के दौरान आदेश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क और बगैर वैक्सीनेशन के कार्यालय में नहीं आना चाहिए। वह स्वयं भी कोविड-19 के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह, सहायक सफाई निरीक्षक विपिन, सुमित फोगाट, कृष्ण लाल, संदीप राठी, परमजीत, अरविद भाटिया आदि स्वच्छता वारियर और सफाई सैनिक आदि उपस्थित रहे।
नौ सफाई कर्मचारियों को सफाई सैनिक का पुरस्कार मिला
निगम ने देर शाम घोषित किए परिणाम में वार्ड-13 को सबसे स्वच्छ वार्ड घोषित किया है। संबंधित वार्ड की पार्षद कंचन खुराना हैं। इनके अलावा नौ सफाई कर्मचारियों को सफाई सैनिक का पुरस्कार मिला है। इनमें रामपाल, प्रवीन, मुकेश, रवि, सिटू, दीपक, सुरेश, मुकेश, सम्मा कौर शामिल हैं। इसी तरह से आठ को स्वच्छता वारियर बनाया है। इनमें डा. नरेश दहिया, डा. दिनेश शर्मा, प्रवीन सहगल, विनोद निझावन, अमित, सरिता, डा. जसमेर हुड्डा, दामिनी शर्मा, विमल दलाल शामिल हैं।
डिस्पोजल के बजाय बर्तन उपयोग में लाने की अपील
स्वच्छ अभियान-2022 के लिए जरूरी है कि सभी कार्यक्रमों में डिस्पोजल के बजाय बर्तनों का उपयोग किया जाए। बर्तन बैंक की पहल को सराहा। यह भी बताया कि मकर संक्रांति के मौके पर लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ ने दिल्ली बाईपास पर कार्यक्रम आयोजित किया था। डिस्पोजल एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक रहित अभियान के तहत स्टील के बर्तन इस्तेमाल किए गए। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा कैनोपी लगाकर एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी को बर्तन बैंक के बारे जागरूक किया।
बगैर मास्क मिलने पर 11 से अधिक कर्मचारियों के काटे चालान
अधिकारियों की सख्ती ही कहेंगे कि उन्होंने बगैर मास्क मिलने पर करीब 11 से अधिक नगर निगम के कर्मचारियों के चालान काटे जा चुके हैं। इन सभी पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। यह भी बताया कि इसी तरह से निगम कार्यालय में औचक निरीक्षण किए जाएंगे। जिससे खामी पकड़ी जा सके। वर्जन
स्वच्छता के प्रति जन-जन को जागरूक करने के लिए हम विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को कराते हैं। दिसंबर माह का परिणाम घोषित कर दिया है। अब जनवरी माह में भी इसी तरह से विभिन्न गतिविधियां कराकर परिणाम घोषित करेंगे।
सुरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ---
स्वच्छता में अव्वल आए विभिन्न श्रेणियों के परिसर व संस्थान :: पार्क श्रेणी :
पहला स्थान : मानसरोवर पार्क
दूसरा स्थान : महावीर पार्क
तीसरा स्थान : हुडा सिटी पार्क
--
होटल श्रेणी :
पहला स्थान : महाराजा होटल
दूसरा स्थान : रिवोली होटल
तीसरा स्थान : डीटूएम होटल --
स्कूल श्रेणी :
पहला स्थान : पठानिया स्कूल
दूसरा स्थान : माडल स्कूल
तीसरा स्थान : एमडीएन स्कूल
--
रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन(आरडब्ल्यूए) श्रेणी :
पहला स्थान : सेक्टर-14
दूसरा स्थान : सेक्टर-1
तीसरा स्थान : सेक्टर-4 --
अस्पताल श्रेणी :
पहला स्थान : सिविल अस्पताल
दूसरा स्थान : लाइफ केयर अस्पताल
तीसरा स्थान : अपेक्स अस्पताल
--
मार्केट एसोसिएशन श्रेणी :
पहला स्थान : गोहाना अड्डा मार्केट
दूसरा स्थान : पालिका बाजार
तीसरा स्थान : डी-पार्क