गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज में वर्चुअल प्लेसमेंट कार्यक्रम आज
गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज व गंगा टेक्निकल इंस्टीट्यूट की ओर से 27 नवंबर को संयुक्त रूप से वर्चुअल प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, रोहतक : गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज व गंगा टेक्निकल इंस्टीट्यूट की ओर से 27 नवंबर को संयुक्त रूप से वर्चुअल प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जस्ट डायल कंपनी विद्यार्थियों के साक्षात्कार लेगी। सुबह 10 कार्यक्रम होगा। इसमें ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार होंगे। प्राचार्य डा. जयपाल शर्मा ने प्लेसमेंट कार्यक्रम को लेकर प्लेसमेंट ऑफिसर डा. ललित शर्मा व डा. कपिल कौशिक के साथ बैठक की। सभी विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफार्म से सूचना दी गई।
किसानों के काफिले पर पुलिस बल प्रयोग निदनीय : इंद्रजीत
जासं, रोहतक : अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की हरियाणा इकाई ने किसानों को दिल्ली कूच को लेकर प्रदेश की सीमाएं सील करने को राष्ट्रविरोधी कदम बताया है। साथ ही किसानों के काफिले पर पुलिस बल प्रयोग की कड़े शब्दों में निदा भी की है। बुधवार को इस संदर्भ में जारी बयान में किसान नेता कामरेड इंद्रजीत सिंह, प्रेम सिंह गहलावत, योगेंद्र व सत्यवान आदि ने 26 नवंबर को दिल्ली कूच करने का संकल्प दोहराया है। किसान संगठनों ने 26 नवंबर की मजदूर व कर्मचारी हड़ताल का समर्थन करते हुए श्रम कानूनों को बहाल करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर भाकियू अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूनी के काफिले पर पुलिस बल प्रयोग करना व किसान नेताओं को हिरासत में लेना सरकार का निदनीय कदम है। उन्होंने पंजाब के किसानों को हरियाणा में और हरियाणा के किसानों को राष्ट्र की राजधानी दिल्ली में प्रवेश रोकने को असंवैधानिक और राष्ट्र विरोधी कदम बताया है। किसान संगठनों के नेताओं की निरंतर हो रही गिरफ्तारियों, घरों पर देर रात छापे मारने पर दुख प्रकट भी किया और सरकार के ऐसी कार्रवाई रोक लगाने की मांग की।