कांग्रेस के यूथ ¨वग के नेता को यूपी पुलिस ने भेजा नोटिस
जागरण संवाददाता, रोहतक : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़
जागरण संवाददाता, रोहतक :
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे फेसबुक पर पोस्ट करने वाले कांग्रेस के यूथ ¨वग के जिला सचिव को पुलिस ने नोटिस भेजा है। पुलिस ने दस जनवरी को जिला सचिव विशु प्रधान को सभी सुबूतों के साथ अपना पक्ष रखने के लिए पुलिस स्टेशन में बुलाया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस को दी शिकायत में गऊ रक्षा ¨हदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने बताया था कि हरियाणा कांग्रेस के यूथ ¨वग के रोहतक जिला के सचिव विशु प्रधान की ओर से फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर संदिग्ध सामग्री डाली गई है। वेद नागर के मुताबिक, विशु ने एक बहुत बड़ी पीठ के संत की फोटो के साथ छेड़ छाड़ की है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए विशु प्रधान को जेल भेजने की भी बात कही थी। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोहतक के रहने वाले और हरियाणा कांग्रेस के यूथ ¨वग के रोहतक के जिला सचिव विशु प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। यह केस उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला के बादलपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि अब इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस की आईटी सेल की टीम कर रही थी। अब टीम ने जांच करते हुए विशु को नोटिस भेज कर दस जनवरी तक पुलिस स्टेशन में अपना पक्ष रखने की बात कही है।
ये था मामला
असल में, विशु ने एक मार्च 2016 को अपने फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की थी। इसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस फोटो को करीब एक लाख 22 हजार लोगों ने शेयर किया था। शेयर होने के माध्यम से ही यह फोटो वहां तक पहुंची और फिर गऊ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष वेद नागर ने यह केस विशु के खिलाफ थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने धारा 295ए, 500 और आईटी एक्ट 67 के तहत यह केस दर्ज कर लिया था।