देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
फोटो-- 3 जागरण संवाददाता रोहतक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में होली पर्व के उपलक्ष्य में देश पर जान कुर्बान करने वाले वीर जवानों को नमन किया गया। इस दौरान एमडीयू के गेट नंबर एक स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर वीसी समेत अन्य पदाधिकारियों ने पहुंचकर शहीद सैनिकों को नमन किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि देश के जवानों की वजह से ही देश के लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में होली पर्व के उपलक्ष्य में देश पर जान कुर्बान करने वाले वीर जवानों को नमन किया गया। इस दौरान एमडीयू के गेट नंबर एक स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर वीसी समेत अन्य पदाधिकारियों ने पहुंचकर शहीद सैनिकों को नमन किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि देश के जवानों की वजह से ही देश के लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस दौरान वीसी द्वारा नई शुरुआत करते हुए विश्वविद्यालय समुदाय के साथ मिलकर होली का पर्व मनाया। मौके पर कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा, एमडीयू शिक्षक संघ प्रधान डा. विकास सिवाच, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ प्रधान सुमेर सिंह अहलावत, विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डा. शरणजीत सिंह मौजूद रहीं।