नया पड़ाव में दस दिनों में चोरों ने 20 घरों के ताले तोड़े
फोटो संख्या 30 जागरण संवाददाता रोहतक शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन चोरी की वारदात सामने आ रही हैं। रात में 12 बजे के बाद चोरी की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं। धारधार हथियारों से लैस चोरों ने लोगों का रात में सोना मुहाल कर दिया है। रेलवे स्टेशन के नजदीक नया पड़ाव मुहल्ले में पिछले दस दिनों में चोरों ने 20 घरों के ताले तोड़े हैं। आलम यह है कि चोरों के आतंक के कारण लोग रात को पहरा देने को मजबूर हैं।
जागरण संवाददाता, रोहतक :
शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन चोरी की वारदात सामने आ रही हैं। रात में 12 बजे के बाद चोरी की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं। धारदार हथियारों से लैस चोरों ने लोगों का रात में सोना मुहाल कर दिया है। रेलवे स्टेशन के नजदीक नया पड़ाव मुहल्ले में पिछले दस दिनों में चोरों ने 20 घरों के ताले तोड़े हैं। आलम यह है कि चोरों के आतंक के कारण लोग रात को पहरा देने को मजबूर हैं।
मुहल्लेवासियों ने बताया कि चोर हर रात घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार रात को दो घरों के ताले चारों ने तोड़े दिए। हालांकि चोरी नहीं कर सके। मकान मालिकों की सतर्कता के कारण चोरों को खाली हाथ ही भागना पड़ा। मुहल्लावासी दिनेश ने बताया कि मंगलवार को रात करीब 12 बजे छत पर हलचल महसूस हुई। उस वक्त वह और उनकी पत्नी जगे हुए थे। बाहर आकर देखा तो छत पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। चिल्लाने पर वह भाग खड़ा हुआ। चोर छत पर एक थैले में बड़ा पेचकस और अन्य धारदार हथियार जल्दबाजी में छोड़ गया। मुहल्ले के ही मनोज शर्मा ने बताया कि चोरी की घटनाओं मे समानता देखने को मिली है। जिन घरों में चोरी हुई है वहां एक जैसे हथियार मिले हैं। चोर पूरी तैयारी के साथ रात को आते हैं। उन्हें मुहल्ले के सभी रास्तों की जानकारी है। गृहणी संतोष ने बताया कि दो दिन पहले रात के समय उनके घर में दो चोर घुस आए थे। जिसका पता चलने पर वह चिल्लाने लगी। तेज आवाज सुनकर पड़ोसी खजान भी आ पहुंचे। लेकिन चोर भागने में कामयाब हो गए। मुहल्लेवासियों को अपनी सुरक्षा की भी चिता सता रही है। चोरों की वजह से देर रात तक पहरा दे रहे हैं। बुधवार रात से मुहल्ले की गलियों में भी पहरा देना शुरू करेंगे। रात को पहरा देने के लिए शाम को मुहल्लेवासियों ने बैठक कर निर्णय लिया। हर घर से एक सदस्य रात को समूह में पहरा देगा।
- राजीव अत्री, मुहल्लावासी चोर देर आते हैं, उस समय सभी गहरी नींद में होते हैं। वह धारदार हथियारों से लैस होते हैं। दो दिन पहले हमारे घर में चोर घुस आए थे। एक को मैंने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह धक्का मार कर भाग निकला।
- संतोष शर्मा, मुहल्लावासी चोर उन घरों को सबसे अधिक निशाना बना रहे हैं, जिन घरों की छतों पर कमरे बने हुए हैं। आज सुबह ही घर की छत के कमरे से समान नीचे शिफ्ट किया है।
- दिनेश, मुहल्लावासी डोर-टू-डोर जाकर मुहल्लेवासियों से घरों की छतों से सीढ़ी नीचे उतारने का आग्रह किया है। यहां घरों की छतों के बीच बहुत कम दूरी है। ऐसे में चोर सीढि़यों क माध्यम से दूसरी छतों पर पहुंच रहे हैं।
- कुलवंत गजानन, मुहल्लावासी
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप