आज भी नहीं बदल रही लोगों की मानसिकता : मीना रानी
संवाद सहयोगी, सांपला : ब्रेक थ्रू संस्था के द्वारा सांपला ब्लॉक में माहवारी विषय पर कार्यशाला का
संवाद सहयोगी, सांपला : ब्रेक थ्रू संस्था के द्वारा सांपला ब्लॉक में माहवारी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला समंवयक मीना रानी ने बताया कि हम विज्ञान के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति कर रहे हैं, लेकिन आज भी हम लोगों की मानसिकता को हम नहीं बदल पा रहे हैं। आज भी माहवारी को एक बीमारी की तरह देखा जाता है। माहवारी के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर से लड़कियों और महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए जाते हैं। इस दौरान उन्हें मंदिर में जाने, खेलने-कूदने, तुलसी आदि को हाथ लगाने से रोक दिया जाता है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ¨पकी ने बताया कि माहवारी के समय में हमें साफ-सफाई और खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान सुपरवाइजर सरिता ने कहा कि इस ट्रे¨नग के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किशोरियों को सही से जानकारी दे पाएंगी। जिससे लड़कियां मानसिक तनाव दूर रहेंगी। कार्यशाला में 27 आंगनबाड़ी वर्करों ने भाग लिया।