Move to Jagran APP

दीपावली पर नहीं दिखा सख्ती का असर, रोहतक में धड़ल्ले से फोड़े पटाखे

सख्ती का असर बेअसर रहा। कालोनियों से लेकर मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गो के रास्तों में पटाखे बेचे गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 08:03 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 08:03 AM (IST)
दीपावली पर नहीं दिखा सख्ती का असर, रोहतक में धड़ल्ले से फोड़े पटाखे
दीपावली पर नहीं दिखा सख्ती का असर, रोहतक में धड़ल्ले से फोड़े पटाखे

जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रशासन और पुलिस की सख्ती के बावजूद धड़ल्ले पटाखों की बिक्री हुई। सख्ती का असर बेअसर रहा। कालोनियों से लेकर मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गो के रास्तों में पटाखे बेचे गए। हालात यह रहे कि कहीं चोरी-छिपे तो कहीं धड़ल्ले से पटाखे बेचे गए।

loksabha election banner

शनिवार की शाम करीब चार बजे से तय हो गया था कि पटाखों की बिक्री खूब हुई है। क्योंकि सुबह से ही बच्चों ने पटाखे चलाना शुरू कर दिया था। शाम तक बच्चों ने पटाखे चलाए। शाम होते ही कालोनियों में पटाखे बड़े पैमाने पर लोगों ने चलाना शुरू किया। दीपावली के पूजन के साथ ही रात दो बजे बजे तक पटाखों का संचालन होता रहा। वहीं, प्रशासन ने निगरानी के लिए जो भी तंत्र तैयार किया था वह भी पूरी तरह से फेल दिखा। कुछ स्थानों पर प्रशासन की टीमें और पुलिस पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ही सामान अंदर समेट लेते। सीधे तौर से कहें तो प्रतिबंध के बावजूद खूब पटाखे चलाए गए।

इस तरह बेचे गए पटाखे, होम डिलीवरी भी की गई

सेक्टर-2 निवासी रमेश सोनीपत से रोहतक वापस लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में फलों की रेहड़ी पर पटाखे बेचे जा रहे थे। पटाखे फलों के अंदर रखे गए थे। फल वाले ने गाड़ी रुकवाते हुए फल खरीदने का अनुरोध किया। बाद में चुपके से पटाखे भी अपने पास होने की बात कही। साथ ही कहा कि पटाखे खरीद लें। वहीं, कालोनियों में कुछ स्थानों पर बेरोक-टोक पटाखे बेचे गए। कुछ स्थानों पर होम डिलीवरी की भी शिकायत हैं। एडवांस में बुकिग लेकर यह होम डिलीवरी की गईं।

एक सप्ताह से बनी हुई थी असमंजस की स्थिति

पिछले एक सप्ताह से पटाखों के संचालन और बिक्री को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। सबसे पहले प्रशासन ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और संचालन की अनुमति दी थी। हालांकि प्रशासन ने पटाखों के संचालन के लिए शाम छह बजे से रात आठ बजे तक का समय तय किया गया था। पिछले दो साल से पटाखों के संचालन को लेकर लगाए जा रहे प्रतिबंध को लेकर इस बार फैक्ट्री संचालकों से 50 फीसद कम आर्डर लिए थे। रोहतक में बनने वाले 15-20 श्रेणियों के पटाखे कम बनाए थे। तमिलनाडु के शिवाकाशी से भी इस बार तैयार होने वाले पटाखे 50 फीसद कम मंगाए गए थे। बाद में पूरी तरह से पटाखों के संचालन पर रोक लगा दी थी। लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद दो घंटे पटाखे चलाने की अनुमति मिल गई। वहीं, इसी दौरान नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पटाखों के संचालन-बिक्री पर रोक लगा थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.