यूथ ओलंपिक से भाग लेकर लौटी हॉकी खिलाड़ी चेतना का जोरदार स्वागत
संवाद सहयोगी, लाखनमाजरा : अर्जेंटीना में हुए यूथ ओलंपिक में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने वा
संवाद सहयोगी, लाखनमाजरा : अर्जेंटीना में हुए यूथ ओलंपिक में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली हॉकी टीम की सदस्य रही चेतना राठी का रविवार को लाखनमाजरा में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने चेतना की हौसला अफजाई करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सुबह करीब 10 बजे हॉकी खिलाड़ी चेतना आर्यन पब्लिक स्कूल में पहुंची। वहां से ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से और ढोल नगाड़ों से उसका स्वागत किया। इसके बाद गांव में जुलूस निकालते हुए रामलीला मैदान पर पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने भी म्हारी बेटी म्हारा गौरव के नारे लगाते हुए बेटी का स्वागत किया। वहां पर आयोजित कार्यक्रम में महम विधायक आनंद ¨सह दांगी मुख्यातिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ी को बधाई देते हुए 21 हजार रुपये और कोच जगमेंद्र को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर निर्मला राठी, सरपंच प्रतिनिधि बलवान नम्बरदार, इनेलो नेता काला मुंडिया, श्रीओम, मास्टर गुलाब ¨सह, धर्मबीर जांगड़ा, जग्गन दहिया, बलबीर राठी, राज ¨सह, नरेश, गजे ¨सह और देवेंद्र आदि मौजूद रहे। स्कूल बस चलाकर गुजर बसर करता है चेतना का पिता चेतना का पिता फूलकुमार एक प्राइवेट स्कूल में बस चालक की नौकरी कर घर का पालन पोषण करता है। चेतना की मां ग्रहणी है। चेतना के दो छोटे भाई हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। वहीं कोच जगमेंद्र ¨सह बताते हैं की चेतना में शुरू से ही हॉकी को लेकर जूनून था। 2010 में चेतना ने गांव के ही खेल मैदान पर खेलना शुरू किया था। अपने खेल के हुनर से ही हिसार सांई सेंटर में चयन पाया, जिसके बाद वह भोपाल साईं सेंटर में चली गई। चेतना ने 2017 थाईलैंड में आयोजित यूथ ओलंपिक में भी टीम में जगह बनाई थी और अब अर्जेंटीना में हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।