भाजपा को वोट डलवाने के आरोप निराधार, मैं पार्टी से नहीं कर सकता गद्दारी : अभय चौटाला
जागरण संवाददाता, रोहतक : नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला ने जींद उपचुनाव में भाजपा को वोट डलव
जागरण संवाददाता, रोहतक : नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला ने जींद उपचुनाव में भाजपा को वोट डलवाने के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि वह पार्टी के साथ गद्दारी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर बड़ा षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने चुनाव में धन-बल का इस्तेमाल भाजपा सहित कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी द्वारा किए जाने की बात भी कही। जींद उपचुनाव में इनेलो के जीरो होने के कारणों का आकलन किया जाएगा। जींद के मतदाताओं से शपथ-पत्र लेकर छह फरवरी को चंडीगढ़ में राज्य चुनाव आयोग को शिकायत की जाएगी। अभय चौटाला शुक्रवार को दिल्ली बाईपास स्थित जिला अध्यक्ष सतीश नांदल के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इवीएम पर संदेह है। चुनाव में सभी धन-बल का खुलेआम इस्तेमाल किया। ऐसी राजनीतिक पार्टियों पर चुनाव आयोग ने प्रतिबंध लगा देना चाहिए। इनेलो को चुनाव में कम वोट मिली, लेकिन बिल्कुल जीरो पर पहुंचने की स्थिति हैरान करने वाली है। इनेलो का वोट बैंक वहां इतना कम नहीं हो सकता है। पांच फरवरी तक मतदाताओं के बीच कार्यकर्ता जाएंगे और सही कारणों की समीक्षा करेंगे। इतना ही नहीं मतदाताओं से शपथ-पत्र भी लेंगे ताकि बाद में इसका खुलासा किया जा सके। जननायक जनता पार्टी दूसरे राजनीतिक दलों के हाथों में खेल रही है। जींद उपचुनाव में हारने के बाद लड्डू बांटने से यह साबित भी हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा को इनेलो से ही प्रदेश में डर सता रहा था, जिसके कारण जींद उपचुनाव में एक साजिश के तहत इनेलो प्रत्याशी को जीरो करने का काम किया गया है। लेकिन इनेलो आम चुनाव में फिर से वापसी करेगी और प्रदेश में बसपा के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। उपचुनाव सत्ताधारी पार्टी जीतती है तो ऐलनाबाद में कांग्रेस क्यों हारी?
अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा के बयान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और हुड्डा मुख्यमंत्री थे, उस वक्त ऐलनाबाद उपचुनाव कांग्रेस क्यों हारी थी। पार्टी संगठन को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही इनेलो युवा व छात्र संगठन की भी कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी और पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से विचार विमर्श करने के बाद फरवरी माह में महारैली की जाएगी। जींद उपचुनाव के निर्णय पर अभय चौटाला ने कहा कि आगे आने वाले न तो लोकसभा और न ही विधानसभा चुनाव में इसका कोई असर पड़ेगा। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि यह तो आंकडों का खेल है। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, पूर्व विधायक सरिता नारायण, बलवंत मायना, इन्द्र ¨सह ढुल, कृष्ण कौशिक, चांद ¨सह, सरोज चौधरी, मोहित, चतर ¨सह, राज शर्मा, रणबीर हुड्डा, जयभगवान ठेकेदार, ताजबीर शिमली, अतर ¨सह, यादराम सरपंच, ओमप्रकाश हुड्डा, धर्मपाल मान, बल्लू सरपंच, कृष्ण कटेसरा, दलबीर, अनिल, करतार, देवेंद्र, विष्णु, संदीप, विजेंद्र, विशाल, रामपाल, धर्मबीर बढाला, सत्यप्रकाश बिसला, दलेल ढाका प्रमुख रूप से मौजूद रहे।