¨पकेथन डे का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है : डा. सरू
जागरण संवाददाता, रोहतक : स्वास्थ्य जागरूकता की अलख जगाते हुए ¨पकेथन रोहतक ग्रुप ने ¨पकेथन-
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 07:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रोहतक :
स्वास्थ्य जागरूकता की अलख जगाते हुए ¨पकेथन रोहतक ग्रुप ने ¨पकेथन-डे कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों, पुरूषों ने दौड़ प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया। यह दौड़ डा. सरू ¨सह, डा. सरिता यादव एवं डा. गरिमा भूटानी की अगुवाई में गई। इस मौके पर ¨कग्स कॉलेज के खेल विभाग के प्रभारी रमेश कुमार ने ¨पकेथन दौड़ का संचालन किया। डा. सरू ने बताया कि इस ¨पकेथन डे का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। वैश्विक एवं राष्ट्रीय स्तर महिलाओं में सक्रिय जीवन शैली, स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्तन कैंसर के बारे महिलाओं में जागरूकता के लिए ¨पकेथन डे सार्थक संदेश छोड़ गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें