फेल करने की धमकी देकर शिक्षक छात्राओं से करता था छेड़छाड़, गिरफ्तार
यहां अंग्रेजी पढ़ाने वाले जेबीटी शिक्षक ने गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। वह फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील बातें करता था। वह छात्राओं के साथ काफी दिनाें से छेड़छाड़ कर रहा था। शुक्रवार को छात्राओं और उनके अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया।
जागरण संवाददाता, कलानौर (रोहतक)। यहां अंग्रेजी पढ़ाने वाले जेबीटी शिक्षक ने गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। वह फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील बातें करता था। वह छात्राओं के साथ काफी दिनाें से छेड़छाड़ कर रहा था। शुक्रवार को छात्राओं और उनके अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
श्ािक्षक जब अपनी हरकतोें से बाज नहीं आया तो छात्राओं ने अभिभावाकों को इस बारे में बताया। इसके बाद शुक्रवार को छात्राओं और अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। मामला कलानौर के गीता भवन मंदिर के समीप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का है।
शुक्रवार सुबह क्रुद्ध बारहवीं की छात्राएं और उनके अभिभावक स्कूल पहुंच गए। उनके साथ नगरपालिका चेयरमैन बंटी बत्रा और भाजपा के मीडिया प्रभारी गुलशन दुआ भी थे। अभिभावक और छात्राएं ने अंग्रेजी के जेबीटी शिक्षक राजेश पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक बातें करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। उन्हाेंने शिक्षक को अपने हवाले करने की मांग की।
यह देखकर आरोपी शिक्षक ने खुद को एक कक्ष में बंद कर लिया। अभिभावक आरोपी शिक्षक को बाहर निकालने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। हालात बिगड़ते देख प्रधानाचार्या सुषमा ने मामले की सूचना को दी। इसेे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बहुत मुश्किल से आरोपी शिक्षक को लोगों से बचाकर अपने साथ ले गई। बाद में पुलिस ने मामला महिला थाने में स्थानांतरित कर दिया।
लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
आरोपी शिक्षक एक वर्ष से अधिक समय से छात्राओं को तंग कर रहा था। आरोपी कभी उन्हें शायरी सुनाता तो कभी आपत्तिजनक बातें करता था। आरोपी फेल करने के धमकी देकर उनसे छेड़छाड़ करता था। छात्राएं शिक्षक की धमकी से सहमी हुईं थीं। इसके बावजूद एक छात्रा ने उसकी शिकायत की थी।
अभिभावक, प्रधानाचार्य और खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छात्राओं के जानकारी देने के बाद उन्होंने कार्रवाई के लिए शिकायत अग्रसारित कर दी थी। इसके बाद भी न तो आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की गई और न ही उसका स्थानांतरण किया गया।
''शिक्षक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, छेड़छाड़ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
-पुष्पा खत्री, डीएसपी।