पीएलसी सुपवा के विद्यार्थियों ने गठित की फिल्म स्टूडेंट्स यूनियन, पहली कार्यकारिणी के लिए दस को होंगे चुनाव
पंडित लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट (पीएलसी सुपवा) की फैकल्टी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (एफटीवी) के विद्यार्थियों ने फिल्म स्टूडेंट्स यूनियन (एफएसयू) का गठन किया है।
केएस मोबिन, रोहतक
पंडित लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट (पीएलसी सुपवा) की फैकल्टी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (एफटीवी) के विद्यार्थियों ने फिल्म स्टूडेंट्स यूनियन (एफएसयू) का गठन किया है। पहली कार्यकारिणी के चुनाव की तैयारी की जा रही हैं। चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रधान सहित पांच पदों के लिए 20 विद्यार्थियों ने नामांकन भरे हैं। 8 सितंबर तक प्रत्याशियों को जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे।
9 सितंबर तक प्रत्याशी प्रचार कर सकते हैं। 10 सितंबर को वोटिग होगी। 11 सितंबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव के लिए छात्र अंकुर, हर्षित और मानव चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। यूनियन में सदस्यता के लिए 10 रुपये शुल्क रखा गया है। इसके अलावा सदस्यों को प्रति माह 20-20 रुपये भी शुल्क जमा कराना होगा। हर माह कम से कम एक बार कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिसमें कम से कम आठ और ज्यादा से ज्यादा 25 सदस्य शामिल हो सकते हैं। यूनियन का रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा। चुनाव के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
करीब 140 छात्र-छात्राएं करेंगे मतदान
कोविड-19 की वजह से चुनाव पूरी तरह से ऑनलाइन कराया जाएगा। इसके लिए एक पोर्टल बनाया गया है। सभी छात्रों को यूनिक कोड दिया जाएगा। इसी कोड की सहायता से वोट डाले जाएंगे। फैकल्टी के करीब 140 छात्र-छात्राएं अपने मतदान का उपयोग करेंगे।
फिल्म शिक्षा का प्रचार करेगी एफएसयू
- फैकल्टी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करना व फिल्म शिक्षा का प्रचार करना।
- विद्यार्थियों की बनाई फिल्मों का प्रचार करना व उनकी स्क्रीनिग की व्यवस्था करना।
- कक्षाएं सुचारू रूप से चले, इसे सुनिश्चित करना।
- कला और संस्कृति का प्रचार व संरक्षण करना। फिल्म लाइब्रेरी स्थापित करना।
एफएसयू में तीन तरह के सदस्य होंगे शामिल
- फाउंडर मेंबर : पहली कार्यकारिणी के सदस्यों को फाउंडिग मेंबर कहा जाएगा।
- लाइफ मेंबर : छात्र-छात्राएं जोकि, सभी प्रकार के नियम व शर्त पूरी करते हों।
- ऑनरेरी मेंबर : कार्यकारिणी किसी बाहरी व्यक्ति को एक साल के लिए ऑनरेरी मेंबर बना सकती है। कार्यकाल को बढ़ाया भी जा सकता है। इन पद के लिए होंगे चुनाव :
- प्रधान
- जनरल सेक्रेटरी (महासचिव)
- कल्चरल सेक्रेटरी (साहित्यिक सचिव)
- ट्रेजरर (कोषाध्यक्ष)
- स्क्रीनिग रेगुलेटर
- एग्जिक्यूटिव मेंबर (प्रत्येक बैच से एक-एक) इन्होंने भरे नामांकन : प्रधान :
- दीपक जैन
- नीरज जांगड़ा महासचिव
- कुशाल शेखावट
- सुभाष प्रजापत साहित्यिक सचिव
- शिवम पांडे
- सत्यदेव शर्मा
- सिद्धार्थ भारद्वाज
- अक्षित शर्मा
- अभिषेक दीक्षित कोषाध्यक्ष
- रोहित सिंह
- ओम चौधरी स्क्रीनिग रेगुलेटर
- गौतम चौधरी
- रजत (5वां सेमेस्टर)
- सचिन (5वां सेमेस्टर)
- ऋषभ राज कपूर एग्जीक्यूटिव (तीसरा सेमेस्टर)
- आशीष शुक्ला
- अजीत सिंह एग्जीक्यूटिव (5वां सेमेस्टर)
- हिमांग पाली
- मोहम्मद नूरूद्दीन हसन एग्जीक्यूटिव (तीसरा सेमेस्टर)
- सक्षम यादव चुनाव का यह है कार्यक्रम
- दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि : 8 सितंबर
- प्रचार की अंतिम तिथि : 9 सितंबर
- ऑनलाइन मतदान की तिथि : 10 सितंबर
- चुनाव परिणाम : 11 सितंबर