Move to Jagran APP

हड़ताली कर्मचारियों को सीएमओ ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी

जागरण संवाददाता, रोहतक : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हड़ताली कर्मचारियों को बुधवार को सीएमओ

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 11:57 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:57 PM (IST)
हड़ताली कर्मचारियों को सीएमओ ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
हड़ताली कर्मचारियों को सीएमओ ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी

जागरण संवाददाता, रोहतक : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हड़ताली कर्मचारियों को बुधवार को सीएमओ डा. अनिल बिरला ने चेतावनी जारी की है। सीएमओ की ओर से जारी चेतावनी में स्पष्ट कहा गया है कि यदि कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं तो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा। साथ ही भविष्य में उनकी दोबारा ज्वाइ¨नग भी नहीं कराई जाएगी। वहीं कर्मचारियों ने बुधवार को भी भूख हड़ताल जारी रखी है। साथ ही नोटिस के बाद अब बृहस्पतिवार से महिला कर्मचारी भी भूख हड़ताल पर बैठने की बात कर रहीं हैं। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि किसी भी हाल में मांगें पूरी होने तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी।

loksabha election banner

पांच फरवरी से मांगों को लेकर एनचएम कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि सोमवार से पांच कर्मचारी 72 घंटे की भूख हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की मांग है कि सातवें वेतन आयोग, अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए समेत अन्य मांगों को पूरा किया जाए। कर्मचारियों की हड़ताल के बाद भी सरकार द्वारा अभी तक वार्ता करने की कोशिश नहीं की है। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। वहीं एनएचएम के 338 कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रहीं हैं, ऐसे में विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर काम चलाया जा रहा है। बुधवार को हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को सीएमओ की ओर से नोटिस थमा दिया। सीएमओ के नोटिस के बाद कर्मचारियों में रोष और बढ़ गया है। अब कर्मचारी बृहस्पतिवार से भूख हड़ताल पर बैठने वाले कर्मचारियों के साथ अन्य कर्मचारी भी भूख हड़ताल पर बैठने की बात कर रहे हैं। कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि बृहस्पतिवार से भूख हड़ताल में सुनील व डा. ऋषभ भी शामिल होंगे। जिला प्रधान दिनेश सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा यदि कर्मचारियों का शोषण किया गया तो मजबूरन सभी कर्मचारी आमरण अनशन शुरू कर देंगे। धरने में ज्योति, नीतू, राजकुमारी, राजेश, सुनील, जितेंद्र मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.