इनामी बदमाश विकास सोनीपत से गिरफ्तार, पूछताछ में किए कई अहम खुलासे
रोहतक एसटीएफ की टीम ने 50000 के इनामी बदमाश विकास को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है। विकास के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 01:10 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 01:51 PM (IST)
जेएनएन, रोहतक। रोहतक एसटीएफ की टीम ने 50000 के इनामी बदमाश विकास उर्फ मीता उर्फ पहलवान पुत्र जसमेर सिंह को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है। वह भदाना के सोनीपत का रहने वाला है। बदमाश के खिलाफ रोहतक, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद और दिल्ली समेत कई स्थानों पर मामले दर्ज हैंं। इसी माह फरीदाबाद में पुलिस टीम पर फायरिंग कर मोस्टवांटेड काला जठेड़ी को छुड़ाने में भी आरोपित शामिल रहा है। एसटीएफ की टीम आरोपित विकास से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं।
पूछताछ में ये किए खुलासे
- अक्टूबर 2017 में आरोपी विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव मदीना जिला सोनीपत में राकेश उर्फ राका निवासी मदीना की गोली मारकर हत्या की थी। इस संबंध में उसके खिलाफ थाना बरौदा जिला सोनीपत में मामला दर्ज है। इस मामले में वह फरार था।
- नवंबर 2016 में विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव दादरी तोए जिला झज्जर में राजेंदर निवासी दादरी तोये की गोली मारकर हत्या की थी। मामले में उस पर थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज है। इस मामले में भी वह फरार था।
- मई 2016 में आरोपी विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर चांद निवासी सिसाना की दुकान अनाज मंडी खरखौदा में गांव जठेडी जिला सोनीपत के एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से गोली मारी। इस संबंध में उसके खिलाफ थाना खरखौदा जिला सोनीपत में मामला दर्ज है। इसमें भी वह फरार था।
- फरवरी 2017 में विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनारिया जेल रोहतक पर रामनिवास उर्फ कल्लू निवासी बुसाना गोहाना को जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी। मामले में उस पर थाना शिवाजी कॉलोनी जिला रोहतक में मामला दर्ज है। इस केस में भी वह फरार था।
- वर्ष 2016 में विकास ने अपने साथी के साथ मिलकर M2K शॉपिंग मॉल रोहिणी दिल्ली के नजदीक मुख्य सड़क पर गाड़ी में कहासुनी होने के कारण अपने ही साथी मोनू निवासी सोनीपत को जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी। इस मामले में भी वह फरार था।
- फरवरी 2020 में आरोपी विकास ने अपने साथियों के जिला फरीदाबाद में प्रिजन वैन पर गोलियां चलाकर पुलिस हिरासत से मोस्ट वांटेड अपराधी संदीप उर्फ काला निवासी जठेरी सोनीपत को छुड़वाया था। इस संबंध में उस पर थाना धौज जिला फरीदाबाद में मामला दर्ज है। इसमें भी वह फरार था।
- फरवरी 2020 में पुलिस मुठभेड़ के बाद विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव पाली जिला फरीदाबाद से अजीत नामक व्यक्ति को गोली मारकर उसकी गाड़ी छीन ली थी। मामले में उस पर थाना डबुआ जिला फरीदाबाद में मामला दर्ज है। इसमें भी वह फरार था।
- फरवरी 2020 में पुलिस मुठभेड़ में विकास अपने साथियों के साथ चकमा देकर भाग गया था। इस संबंध में उसके खिलाफ थाना डबुआ जिला फरीदाबाद मामला दर्ज है। इसमें भी वह फरार था।
- विकास ने मोस्टवांटेड अपराधी संदीप उर्फ काला निवासी जठेरी सोनीपत को पुलिस हिरासत से इसलिए छुङवाया क्योंकि आरोपित को रामनिवास उर्फ कल्लू निवासी बुसाना गोहाना की हत्या करवानी थी। उसके साथ विकास की रंजिश चल रही थी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें