बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नियमित होगा पानी का छिड़काव
प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने शहर में पानी के छिड़काव का फैसला लिया है। नगर निगम ने दमकल की दो गाड़ियों को पानी के छिड़काव के कार्य में लगाया है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने शहर में पानी के छिड़काव का फैसला लिया है। नगर निगम ने दमकल की दो गाड़ियों को पानी के छिड़काव के कार्य में लगाया है। यह गाड़ियां प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर पानी के छिड़काव का कार्य करेंगी।
नगर निगम के आयुक्त प्रदीप गोदारा ने बताया है कि प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए सबसे जरूरी है कि सभी प्रमुख मार्गो पर पानी का छिड़काव कराया जाए। चौराहे और ग्रीनबेल्ट तक पर पानी का छिड़काव कराया जाएगा। बुधवार से पानी के छिड़काव का कार्य शुरू करा दिया है। अब नियमित तौर से यह कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही जनता से यह भी सहयोग मांगा है कि वह कचरे में आग न जलाएं।